शराब तस्करी कर रही 6 महिलाएं और ड्राइवर गिरफ्तार:गोपालगंज में बोलेरो से 216 लीटर विदेशी शराब जब्त, पहाड़पुर ओवरब्रिज के पास पकड़े गए

शराब तस्करी कर रही 6 महिलाएं और ड्राइवर गिरफ्तार:गोपालगंज में बोलेरो से 216 लीटर विदेशी शराब जब्त, पहाड़पुर ओवरब्रिज के पास पकड़े गए

गोपालगंज में वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद हुई। उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्करी के आरोप में 6 महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर ओवरब्रिज के पास का है। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम ने उत्पाद अधिनयम के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है, जिसके बाद पहाड़पुर ओवरब्रिज के पास सघन वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोककर पूछताछ की गई। जिसमें चालक ने बताया कि वो सवारी लेकर आ रहे, जिसपर करीब 6 की संख्या में महिला सवार थी। इसके बाद गाड़ी की बारीकी से जांच की गई तब उसमें से भारी मात्रा में 216 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। ड्राइवर समेत 7 लोग गिरफ्तार इसके बाद वाहन में सवार सभी सातों लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर दुखहरण गांव निवासी लवंगी देवी, रूबी देवी, मीरा देवी, मीना देवी, सुशीला देवी और सरस्वती देवी के रूप में हुई है। जबकि चालक की पहचान आशीष सिंह के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के अनुसार, जिले में शराब तस्करी में यह पहली बार है, जब एक साथ इतनी महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है। गोपालगंज में वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप बरामद हुई। उत्पाद विभाग की टीम शराब तस्करी के आरोप में 6 महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला कुचायकोट थाना क्षेत्र के पहाड़पुर ओवरब्रिज के पास का है। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम ने उत्पाद अधिनयम के तहत मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है कि उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है, जिसके बाद पहाड़पुर ओवरब्रिज के पास सघन वाहन जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोककर पूछताछ की गई। जिसमें चालक ने बताया कि वो सवारी लेकर आ रहे, जिसपर करीब 6 की संख्या में महिला सवार थी। इसके बाद गाड़ी की बारीकी से जांच की गई तब उसमें से भारी मात्रा में 216 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। ड्राइवर समेत 7 लोग गिरफ्तार इसके बाद वाहन में सवार सभी सातों लोगों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान जादोपुर थाना क्षेत्र के जादोपुर दुखहरण गांव निवासी लवंगी देवी, रूबी देवी, मीरा देवी, मीना देवी, सुशीला देवी और सरस्वती देवी के रूप में हुई है। जबकि चालक की पहचान आशीष सिंह के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग के अनुसार, जिले में शराब तस्करी में यह पहली बार है, जब एक साथ इतनी महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *