शतरंज प्रतियोगिता में अमृत के योगदान को मिला सम्मान

शतरंज प्रतियोगिता में अमृत के योगदान को मिला सम्मान

भास्कर न्यूज| पूर्णिया अररिया में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 2026-27 के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने के लिए अमृत साजन को सम्मानित किया गया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में अमृत साजन ने तकनीकी पदाधिकारी और निर्णायक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अररिया के डीएम विनोद दूहन ने अमृत साजन को शतरंज का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अररिया के एसडीएम दीक्षित श्वेतम, जिला खेल पदाधिकारी कुमार सान्याल और अररिया शतरंज अकादमी के सचिव रवि प्रकाश मौजूद थे। अमृत साजन को सम्मानित किए जाने पर टारगेट जीएम शतरंज क्लब, पूर्णिया के अध्यक्ष श्री प्रसाद महतो, वर्किंग प्रेसिडेंट स्वाति अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, संजीव कुमार गुप्ता, अरशद सुल्तानी, मंगलजीत सिंह सोढ़ी, अमित कुमार, अदिति सिन्हा, दिवेंदु सिन्हा, राजीव कुमार, मोहम्मद नाजिर आलम और दिवाकर कुमार सुमन ने बधाई दी। उन्होंने इसे शतरंज के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका और योगदान का सम्मान बताया। भास्कर न्यूज| पूर्णिया अररिया में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता 2026-27 के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने के लिए अमृत साजन को सम्मानित किया गया। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की इस प्रतियोगिता में अमृत साजन ने तकनीकी पदाधिकारी और निर्णायक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद अररिया के डीएम विनोद दूहन ने अमृत साजन को शतरंज का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अररिया के एसडीएम दीक्षित श्वेतम, जिला खेल पदाधिकारी कुमार सान्याल और अररिया शतरंज अकादमी के सचिव रवि प्रकाश मौजूद थे। अमृत साजन को सम्मानित किए जाने पर टारगेट जीएम शतरंज क्लब, पूर्णिया के अध्यक्ष श्री प्रसाद महतो, वर्किंग प्रेसिडेंट स्वाति अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, संजीव कुमार गुप्ता, अरशद सुल्तानी, मंगलजीत सिंह सोढ़ी, अमित कुमार, अदिति सिन्हा, दिवेंदु सिन्हा, राजीव कुमार, मोहम्मद नाजिर आलम और दिवाकर कुमार सुमन ने बधाई दी। उन्होंने इसे शतरंज के क्षेत्र में उनकी सक्रिय भूमिका और योगदान का सम्मान बताया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *