शंकरातो गांव में आंधी-बारिश से ढहा मकान:60 फीट लंबी दीवार गिरने से मलबे में दबा चारा और घर का सामान

शंकरातो गांव में आंधी-बारिश से ढहा मकान:60 फीट लंबी दीवार गिरने से मलबे में दबा चारा और घर का सामान

धौलपुर जिले के शंकरातोर गांव में तेज आंधी और बारिश के कारण गुरुवार देर शाम एक मकान की करीब 60 फीट लंबी दीवार गिर गई। इस हादसे में दीवार के पास रखा पशुओं का चारा और अन्य सामान मलबे में दब गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, शंकरातोर निवासी कैलाश पुत्र बाबूलाल गिरी के घर पर पशुओं को बांधने वाली जगह पर यह दीवार बनी हुई थी। दीवार के ऊपर टीनशेड भी लगा था। गुरुवार देर शाम अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई और इसी दौरान दीवार ढह गई। पीड़ित ने मांगी मदद
दीवार गिरने से पशुओं का चारा और घर का दूसरा सामान दब गया, जिससे परिवार को नुकसान हुआ है। कैलाश गिरी ने प्रशासन से नुकसान का सर्वे करवाकर नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *