व्यापारी संघ ने DM को डिमांड लेटर सौंपा:अररिया में बैरिकेडिंग से नाराज व्यापारी, DM बोले- त्योहारों में कारोबार पर नहीं पड़ेगा असर

व्यापारी संघ ने DM को डिमांड लेटर सौंपा:अररिया में बैरिकेडिंग से नाराज व्यापारी, DM बोले- त्योहारों में कारोबार पर नहीं पड़ेगा असर

अररिया शहर के चांदनी चौक से काली मंदिर चौक तक सड़क के दोनों किनारों पर नगर परिषद की ओर से कराई जा रही बैरिकेडिंग को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। इसको लेकर व्यापारी संघ अररिया ने जिला पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर दुकानों के सामने लगाई जा रही लोहे के खंभों और जंजीरों वाली बैरिकेडिंग को हटाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से उनके कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यापारी संघ के अनुसार, चांदनी चौक से नगर थाना मोड़ तक बाजार की दुकानों के सामने पिछले चार-पांच दिनों से सड़क के दोनों किनारों पर स्थायी बैरिकेडिंग लगाने का काम किया जा रहा है। इससे दुकानों के सामने ग्राहकों के वाहनों की आवाजाही और पार्किंग प्रभावित होगी। व्यापारियों को आशंका है कि ग्राहक खरीदारी के लिए दूसरी जगहों का रुख कर सकते हैं, जिससे लंबे समय से स्थापित दुकानों का व्यवसाय प्रभावित होगा। त्योहारों के मौसम में कारोबार प्रभावित होने की चिंता व्यापारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा समेत कई पर्व-त्योहार सामने हैं। ऐसे समय में बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ती है। दुकानों के सामने जंजीरनुमा बैरिकेडिंग होने से ग्राहकों को वाहन खड़ा करने में परेशानी होगी। वहीं, प्रत्येक दुकान और प्रतिष्ठान के सामने वाहनों की भीड़ जमा होने से यातायात संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। व्यापारी संघ का सुझाव है कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बेतरतीब खड़े रिक्शा, ठेला, टेंपो और अन्य वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग स्थल या वेंडिंग जोन बनाया जाए। संघ का कहना है कि यातायात सुचारू करने के लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे वर्षों से चल रहे व्यापारिक प्रतिष्ठानों के कारोबार पर असर न पड़े। डीएम के आश्वासन से व्यापारियों को राहत व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज ने बताया कि बैरिकेडिंग के मुद्दे पर उन्होंने जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान डीएम ने आश्वासन दिया कि बैरिकेडिंग में बांधी गई रस्सी को हटाया जाएगा।इस आश्वासन के बाद व्यापारी संघ के सदस्यों में खुशी देखी जा रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द उचित कदम उठाएगा, ताकि बाजार में यातायात व्यवस्था भी बेहतर रहे और दुकानदारों के कारोबार पर भी प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। अररिया शहर के चांदनी चौक से काली मंदिर चौक तक सड़क के दोनों किनारों पर नगर परिषद की ओर से कराई जा रही बैरिकेडिंग को लेकर व्यापारियों में नाराजगी है। इसको लेकर व्यापारी संघ अररिया ने जिला पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपकर दुकानों के सामने लगाई जा रही लोहे के खंभों और जंजीरों वाली बैरिकेडिंग को हटाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से उनके कारोबार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा और ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। व्यापारी संघ के अनुसार, चांदनी चौक से नगर थाना मोड़ तक बाजार की दुकानों के सामने पिछले चार-पांच दिनों से सड़क के दोनों किनारों पर स्थायी बैरिकेडिंग लगाने का काम किया जा रहा है। इससे दुकानों के सामने ग्राहकों के वाहनों की आवाजाही और पार्किंग प्रभावित होगी। व्यापारियों को आशंका है कि ग्राहक खरीदारी के लिए दूसरी जगहों का रुख कर सकते हैं, जिससे लंबे समय से स्थापित दुकानों का व्यवसाय प्रभावित होगा। त्योहारों के मौसम में कारोबार प्रभावित होने की चिंता व्यापारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा समेत कई पर्व-त्योहार सामने हैं। ऐसे समय में बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ती है। दुकानों के सामने जंजीरनुमा बैरिकेडिंग होने से ग्राहकों को वाहन खड़ा करने में परेशानी होगी। वहीं, प्रत्येक दुकान और प्रतिष्ठान के सामने वाहनों की भीड़ जमा होने से यातायात संबंधी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। व्यापारी संघ का सुझाव है कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बेतरतीब खड़े रिक्शा, ठेला, टेंपो और अन्य वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग स्थल या वेंडिंग जोन बनाया जाए। संघ का कहना है कि यातायात सुचारू करने के लिए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे वर्षों से चल रहे व्यापारिक प्रतिष्ठानों के कारोबार पर असर न पड़े। डीएम के आश्वासन से व्यापारियों को राहत व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज ने बताया कि बैरिकेडिंग के मुद्दे पर उन्होंने जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान डीएम ने आश्वासन दिया कि बैरिकेडिंग में बांधी गई रस्सी को हटाया जाएगा।इस आश्वासन के बाद व्यापारी संघ के सदस्यों में खुशी देखी जा रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि प्रशासन उनकी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द उचित कदम उठाएगा, ताकि बाजार में यातायात व्यवस्था भी बेहतर रहे और दुकानदारों के कारोबार पर भी प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *