‘वो मुझे न मार सकते हैं, न गोली चला सकते हैं’, ‘जेलर 2’ के लिए हां करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने रजनीकांत के सामने रखी थी शर्त

‘वो मुझे न मार सकते हैं, न गोली चला सकते हैं’, ‘जेलर 2’ के लिए हां करने से पहले मिथुन चक्रवर्ती ने रजनीकांत के सामने रखी थी शर्त

Mithun Chakraborty Jailer 2 Condition: रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड और डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म ‘जेलर 2’ से भारतीय सिनेमा के दिग्गज मिथुन चक्रवर्ती एक दशक से भी ज्यादा समय बाद तमिल फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी उनके रोल के बारे में ज्यादातर जानकारी गुप्त रखी है। इस बीच, रजनीकांत ने बताया कि मिथुन ने ‘जेलर 2’ में शामिल होने से पहले मेकर्स के सामने एक दिलचस्प शर्त रखी थी। मिथुन की शर्त यह थी कि सुपरस्टार का किरदार, “टाइगर” मुथुवेल पांडियन, न तो उन्हें मारेगा और न ही उन पर गोली चलाएगा।

‘जेलर 2’ के सुपर शो में सुपरस्टार ने याद करते हुए कहा, “मिथुन मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। जब प्रोडक्शन टीम उनसे संपर्क करने गई, तो उन्होंने पूछा कि वह क्या रोल निभाएंगे। उन्होंने कहा, ‘क्या मैं विलेन हूं? क्या मुझे रजनीकांत से मार खानी है? भागो यहां से।’”

‘जेलर 2’ में शामिल होने से पहले मिथुन चक्रवर्ती की शर्त

सुपरस्टार ने आगे कहा, “बाद में, WAVES समिट के दौरान मैं उनसे मिला। जब बातचीत इस टॉपिक पर पहुंची, तो उन्होंने मुझसे कहा, ‘अगर तुम कहोगे, तो मैं यह कर लूंगा।’ लेकिन उनकी एक शर्त थी: ‘तुम न तो मुझे मारोगे और न ही गोली मारोगे।’ मैंने कहा, ‘मुझे डायरेक्टर से पूछने दो और फिर बताता हूं।’ लेकिन मुझे यकीन था कि वह बस ऐसे ही कह रहे थे।”

मिथुन चक्रवर्ती ने ‘यागावरयिनुम ना काक्का’ (2015) से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था, लेकिन उसके बाद वह किसी और तमिल फिल्म में नजर नहीं आए थे, जो रजनीकांत के साथ उनके अच्छी बॉन्डिंग को दिखाता है। दोनों ने साल 1989 में रमेश सिप्पी की फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ में एक साथ काम किया था। रजनीकांत ने मिथुन और ऋतुपर्णा सेनगुप्ता की बंगाली फिल्म ‘भाग्य देवता’ में भी एक खास भूमिका निभाई थी। यह फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी।

जेलर 2 में नजर आएंगे दादा साहब फाल्के पुरस्कार पाने वाले तीन कलाकार

दिलचस्प बात यह है कि ‘जेलर 2’ में दादा साहब फाल्के पुरस्कार पाने वाले तीन कलाकार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे, जिनके नाम हैं रजनीकांत, मिथुन चक्रवर्ती और मोहनलाल।

जेलर 2 का हिंदी वर्जन भी थियेटर में होगा रिलीज (Jailer 2 Hindi Release Confirmation)

सोमवार (12 अक्टूबर) को ऐसी खबरें आई थीं कि ‘जेलर 2’ हिंदी में रिलीज नहीं होगी क्योंकि मेकर्स की एक OTT डील है, जिसके तहत फिल्म रिलीज के चार हफ्ते बाद सभी भाषाओं में स्ट्रीम होने लगेगी। लेकिन मेकर्स ने अब एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर साफ किया है कि ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को ही थियेटर्स में हिंदी में भी रिलीज होगी।

फिल्म की पीआर टीम ने एक बयान में कहा, “हाल ही में मीडिया में आई उन खबरों के मद्देनजर जिनमें कहा गया था कि ‘जेलर 2’ हिंदी में रिलीज नहीं होगी, हम आधिकारिक तौर पर स्पष्ट करना चाहते हैं कि फिल्म का हिंदी वर्जन, मूल योजना के अनुसार, अन्य भाषाओं के वर्जन के साथ ही गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए निर्धारित है।” इसके आगे उन्होंने कहा, ‘उत्तर भारत में फिल्म का डिट्रिब्यूशन पेन मारुधर एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा। तय की हुई हिंदी थिएट्रिकल रिलीज में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हम सभी मीडिया प्रकाशनों और प्लेटफॉर्म्स से अनुरोध करते हैं कि वे इस स्पष्टीकरण पर ध्यान दें और फिल्म की रिलीज के बारे में किसी भी गलत जानकारी को फैलाने से बचें।” इसलिए, जो रजनी फैंस ‘जेलर 2’ को हिंदी में देखना चाहते हैं, वे 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में जा सकते हैं।

‘जेलर 2’ के बारे में

रजनीकांत की इस फिल्म में राम्या कृष्णन, एसजे सूर्या, सूरज वेंजारामूडु और विद्या बालन भी अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि शिवराजकुमार और जैकी श्रॉफ कैमियो रोल में दिखेंगे, जैसा कि फिल्म के पहले भाग में हुआ था। खबर है कि ऋतिक रोशन में फिल्म में स्पेशल अपीरियंस में नजर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *