भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर टीम में जगह मिली है। श्रेयस अय्यर को ही कप्तान बनाया गया है, जबकि संजू सैमसन और ईशान किशन विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल हैं। सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। बुमराह 5 महीने बाद टी-20 इंटरनेशनल खेलेंगे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सहित 7 प्लेयर्स की टीम में वापसी हुई है। इनमें नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल शामिल हैं। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। वे श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे। जसप्रीत ने आखिरी टी-20 मैच 8 मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। जोकि टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल था। जिम्बाब्वे दौरे पर गए 8 खिलाड़ी बाहर जिम्बाब्वे दौरे वाली भारतीय टीम में 8 बदलाव किए गए हैं। संजू सैमसन को दोबारा चुना गया है। वे जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। एप
उनके साथ ईशान किशन को दूसरे विकेटकीपर के रूप में चुना है। रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा को बाहर किया गया है। हार्दिक पंड्या को भी टीम में जगह नहीं मिली है। वे इस समय चोट से उबर रहे हैं। 4 खिलाड़ियों का खेलना फिटनेस पर निर्भर जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। ये सभी चोट से वापसी कर रहे हैं। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। वे श्रीलंका के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी नहीं खेल सके थे। भारत की टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर )
ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा*। अफगानिस्तान पहले ही टीम जारी कर चुका इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेद्दीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, अब्दुल्लाह अहमदजई। रिजर्व खिलाड़ी: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक, इजाज अहमदजई। ———————————————– भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत-बांग्लादेश सीरीज के लिए नई तारीख तलाश रहे BCCI-BCB; तमिम बोले- मंशा सकारात्मक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमिम इकबाल ने रविवार को कहा कि भारत के खिलाफ टली हुई सीरीज के लिए नई तारीख तलाशने पर बातचीत चल रही है। भारत को अगस्त-सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने थे, लेकिन सीरीज फिलहाल टाल दी गई है। पढ़ें पूरी खबर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर टीम में जगह मिली है। श्रेयस अय्यर को ही कप्तान बनाया गया है, जबकि संजू सैमसन और ईशान किशन विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल हैं। सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। बुमराह 5 महीने बाद टी-20 इंटरनेशनल खेलेंगे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सहित 7 प्लेयर्स की टीम में वापसी हुई है। इनमें नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल शामिल हैं। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। वे श्रीलंका दौरे पर नहीं गए थे। जसप्रीत ने आखिरी टी-20 मैच 8 मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। जोकि टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल था। जिम्बाब्वे दौरे पर गए 8 खिलाड़ी बाहर जिम्बाब्वे दौरे वाली भारतीय टीम में 8 बदलाव किए गए हैं। संजू सैमसन को दोबारा चुना गया है। वे जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। एप
उनके साथ ईशान किशन को दूसरे विकेटकीपर के रूप में चुना है। रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव और अशोक शर्मा को बाहर किया गया है। हार्दिक पंड्या को भी टीम में जगह नहीं मिली है। वे इस समय चोट से उबर रहे हैं। 4 खिलाड़ियों का खेलना फिटनेस पर निर्भर जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। ये सभी चोट से वापसी कर रहे हैं। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ भारत की वनडे सीरीज के दौरान घुटने में लगी चोट के कारण टीम से बाहर हो गए थे। वे श्रीलंका के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी नहीं खेल सके थे। भारत की टी-20 टीम श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर )
ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा*। अफगानिस्तान पहले ही टीम जारी कर चुका इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेद्दीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, अब्दुल्लाह अहमदजई। रिजर्व खिलाड़ी: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक, इजाज अहमदजई। ———————————————– भारतीय क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… भारत-बांग्लादेश सीरीज के लिए नई तारीख तलाश रहे BCCI-BCB; तमिम बोले- मंशा सकारात्मक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमिम इकबाल ने रविवार को कहा कि भारत के खिलाफ टली हुई सीरीज के लिए नई तारीख तलाशने पर बातचीत चल रही है। भारत को अगस्त-सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने थे, लेकिन सीरीज फिलहाल टाल दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

