वैभव सूर्यवंशी का दूसरे टी20 में खेलना तय! भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दिया बड़ा अपडेट

वैभव सूर्यवंशी का दूसरे टी20 में खेलना तय! भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दिया बड़ा अपडेट

Vaibhav Sooryavanshi may replace Ishan Kishan: वैभव सूर्यवंशी के फैंस के लिए अच्‍छी खबर सामने आ रही है। भारतीय बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बड़ा अपडेट देते हुए बताया है कि ईशान किशन को ग्रोइन में हल्‍की चोट लगी है। इसी के चलते पहले टी20 में उनकी जगह तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा को भेजा गया था। अगर, वह पूरी तरह फिट नहीं हो पाते हैं, तो क्राइस्टचर्च में ही खेले जाने वाले दूसरे टी20 में 15 वर्षीय टीनेजर सनसनी वैभव का खेलना तय है।

बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दिया ये अपडेट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने शुक्रवार सुबह ही ऑफिशियल अपडेट देते हुए बताया कि मेडिकल टीम ईशान किशन की प्रोग्रेस पर नजर रख रही है। ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर हो सकते हैं। इंजरी की वजह से ही वह गुरुवार को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में अपने रेगुलर नंबर-3 की जगह नंबर-5 पर बैटिंग करने आए थे।

कोटक ने यह भी कहा कि वैभव सूर्यवंशी पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टी20 में किशन की जगह ले सकते हैं। कोटक ने रिपोर्टर्स से कहा कि मैंने भी बहुत सारे अंदाजे देखे हैं, ईशान की कमर में खिंचाव था, सिर्फ इसलिए कि बैटिंग ऑर्डर बदल दिया गया। ईशान के कल का मैच खेलने की उम्मीद कम है।उन्होंने आगे कहा कि अगर ईशान पूरी तरह ठीक नहीं होते हैं, जैसा कि मेडिकल टीम सलाह देगी, तो वैभव निश्चित रूप से उनकी जगह ले सकते हैं। वह सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैं।

सूर्यवंशी की दुविधा

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आखिरी बार भारत के लिए एशियन गेम्स में खेला था। जहां वह सेमीफाइनल (श्रीलंका के खिलाफ) और फाइनल (पाकिस्तान के खिलाफ) दोनों मैच खेले थे। इसके बाद वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए बेंच पर बैठे रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा था कि सूर्यवंशी को अपने मौके का इंतजार करना होगा, क्योंकि टीम के पास पहले से ही अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रूप में दो लगातार अच्छा खेलने वाले ओपनर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *