वेस्टइंडीज टी-20 मैच से पहले सूर्यवंशी बोले- इंतजार में हूं:रेत घड़ी की इमोजी भी लगाई; कोच बोले- सीरीज जीत लें, फिर मौका देंगे

वेस्टइंडीज टी-20 मैच से पहले सूर्यवंशी बोले- इंतजार में हूं:रेत घड़ी की इमोजी भी लगाई; कोच बोले- सीरीज जीत लें, फिर मौका देंगे

भारत और वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला बुधवार को हैदराबाद में खेला जाएगा। मैच से पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इंस्टाग्राम पर प्रैक्टिस की 2 फोटो पोस्ट की हैं। सूर्यवंशी ने कैप्शन में लिखा, ‘स्टे सीटेड’ यानी इंतजार में हूं। उन्होंने बवंडर और रेत घड़ी के इमोजी भी लगाए। वैभव को इस सीरीज में मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। वैभव ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू किया था वैभव सूर्यवंशी ने 4 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। वे अब तक खेले 8 मैचों में 186.36 के स्ट्राइक रेट से 246 रन बना चुके हैं। वैभव के नाम 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। नायर बोले- आखिरी मैच में वैभव को मौका दें भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, ‘मैं चाहता हूं कि भारत 3-1 की बढ़त बना ले और आखिरी मैच में सूर्यवंशी खेलें। पहले सीरीज खत्म करें और फिर उन्हें मौका दें।’ भारत ने पहला और तीसरा मैच जीता भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला 8 विकेट से जीता था। दूसरे टी-20 में टीम को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारत ने तीसरे मैच में वापसी करते हुए 14 रन से जीत दर्ज की। ———————————————— टीम इंडिया से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… हैदराबाद में एक भी टी-20 नहीं हारा भारत, आज यहीं वेस्टइंडीज से चौथा मुकाबला भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला आज हैदराबाद में खेला जाएगा। मैच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *