वेन्यू कार में 2700 का डीजल डलवाकर भागे बदमाश:कैमरे को देखते ही युवक ने चेहरा ढका; नीमच पेट्रोल पंप पर वारदात CCTV में कैद

वेन्यू कार में 2700 का डीजल डलवाकर भागे बदमाश:कैमरे को देखते ही युवक ने चेहरा ढका; नीमच पेट्रोल पंप पर वारदात CCTV में कैद

नीमच-निंबाहेड़ा मार्ग पर चंगेरा मंडी के पास रामाया पेट्रोलियम पर मंगलवार रात बदमाशों ने 2700 रुपए का डीजल भरवाया और बिना भुगतान किए कार लेकर फरार हो गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। कैमरा देखते ही ढका चेहरा सफेद रंग की वेन्यू कार पेट्रोल पंप पर पहुंची थी। कार के आगे के शीशे पर ‘शिव शक्ति’ लिखा हुआ था। कार से एक युवक नीचे उतरा और ऊपर नजर पड़ते ही उसकी नजर सीसीटीवी कैमरे पर गई। कैमरा देखते ही उसने हाथ से अपना चेहरा ढक लिया और वापस कार में जाकर बैठ गया। पाइप हटते ही बढ़ाई कार की रफ्तार इसके बाद युवक ने कर्मचारी से कार में 2700 रुपए का डीजल भरने को कहा। कर्मचारी ने डीजल भरकर जैसे ही पाइप हटाया, चालक ने अचानक कार की रफ्तार बढ़ा दी और बिना भुगतान किए मौके से भाग गया। कर्मचारी जब तक कुछ समझ पाता, कार वहां से निकल चुकी थी। पुलिस फुटेज से पहचान में जुटी घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने कैंट थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार के नंबर और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *