विसर्जन जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाया:सुल्तानपुर में राहगीरों और मरीजों को हुई परेशानी, 6 डीजे संचालकों पर कराया FIR

विसर्जन जुलूस में तेज आवाज में डीजे बजाया:सुल्तानपुर में राहगीरों और मरीजों को हुई परेशानी, 6 डीजे संचालकों पर कराया FIR

सुल्तानपुर में श्रीकृष्ण प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान तीन दिन पूर्व डीजे संचालकों ने तेज आवाज में डीजे बजाया। इससे शाहगंज, घंटाघर, पंचरास्ता, गभड़िया ओवरब्रिज और बस अड्डा समेत आसपास के इलाकों में बहुत शोर हुआ। इस बहुत तेज आवाज के कारण राहगीरों, दुकानदारों, स्थानीय निवासियों और एम्बुलेंस में जा रहे मरीजों व उनके अटेंडेंट को काफी परेशानी हुई। कई लोगों को धड़कन तेज होने और सांस लेने में दिक्कत महसूस होने लगी। सब-इंस्पेक्टर अविनाश चंद अपनी टीम (सब-इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल सुरजन लाल यादव, हेड कांस्टेबल रामकुमार यादव, हेड कांस्टेबल दिग्विजय सिंह और हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश) के साथ शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर थे। पुलिस ने डीजे संचालकों को बार-बार चेतावनी दी और आवाज कम करने को कहा। इसके बावजूद डीजे संचालकों ने आवाज कम नहीं की और सुप्रीम कोर्ट व पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन किया। पुलिस ने घटना की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराकर सबूत जुटाए। सब-इंस्पेक्टर अविनाश चंद की लिखित शिकायत के आधार पर सुल्तानपुर कोतवाली नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में आगे की जांच शुरू कर दी है। एफआईआर में राजन डीजे (मसौधा, अयोध्या), संसार डीजे (अमेठी), नियाज डीजे (खलीलाबाद, बस्ती), आशीष डीजे (लच्छीपुर, प्रतापगढ़), बादल डीजे (सुल्तानपुर) और प्रदीप डीजे (अयोध्या) समेत अन्य अज्ञात डीजे संचालकों के नाम शामिल हैं। राजन डीजे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली/DCM पर 17-18 हाई-साउंड स्पीकर और 34-35 ट्यूटर हॉर्न थे। संसार डीजे के पास 14-15 हाई-साउंड स्पीकर और 30-32 ट्यूटर हॉर्न थे। नियाज डीजे के पास 12-13 हाई-साउंड स्पीकर और 24-28 ट्यूटर हॉर्न थे। आशीष डीजे के पास 16-17 हाई-साउंड स्पीकर और 33-34 ट्यूटर हॉर्न थे। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश ध्वनि नियंत्रण अधिनियम 2000 की धारा 6 (1), पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 (1) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 (B), 292, 293 (लोक न्यूसेंस और लोक सेवक के आदेशों का उल्लंघन) के तहत की गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *