विश्वनाथ दर्शन को गया बक्सर का युवक गंगा में डूबा:वाराणसी में सावन सोमवारी पर स्नन के दौरान हादसा,NDRF ने शव बाहर निकाला

विश्वनाथ दर्शन को गया बक्सर का युवक गंगा में डूबा:वाराणसी में सावन सोमवारी पर स्नन के दौरान हादसा,NDRF ने शव बाहर निकाला

बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की वाराणसी में गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक सावन की सोमवारी पर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने अपने दोस्तों के साथ वाराणसी गया था। मृतक की पहचान सरेंजा गांव निवासी प्रदीप कुमार के पुत्र कुश कुमार (24) के रूप में हुई है। कुश कुमार सावन की सोमवारी पर अपने दोस्तों के साथ वाराणसी पहुंचा था। सोमवार सुबह करीब सात बजे वह वाराणसी के गंगा महल घाट के समीप गंगा नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी में चला गया। कुश को डूबते देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुश का पता नहीं चला, तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गंगा में युवक की तलाश शुरू की। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम ने घंटों तक नदी में तलाशी अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कुश कुमार के शव को गहरे पानी से बाहर निकाला। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव मिलने की सूचना परिजनों को दे दी गई। कुश के निधन की खबर सरेंजा गांव पहुंचने पर शोक छा गया। मृतक के दादा बद्री कसेरा सहित परिवार के अन्य सदस्यों का बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कुश को मिलनसार और होनहार युवक बताया। बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र के सरेंजा गांव निवासी 24 वर्षीय युवक की वाराणसी में गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। युवक सावन की सोमवारी पर बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने अपने दोस्तों के साथ वाराणसी गया था। मृतक की पहचान सरेंजा गांव निवासी प्रदीप कुमार के पुत्र कुश कुमार (24) के रूप में हुई है। कुश कुमार सावन की सोमवारी पर अपने दोस्तों के साथ वाराणसी पहुंचा था। सोमवार सुबह करीब सात बजे वह वाराणसी के गंगा महल घाट के समीप गंगा नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी में चला गया। कुश को डूबते देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुश का पता नहीं चला, तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गंगा में युवक की तलाश शुरू की। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम ने घंटों तक नदी में तलाशी अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने कुश कुमार के शव को गहरे पानी से बाहर निकाला। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव मिलने की सूचना परिजनों को दे दी गई। कुश के निधन की खबर सरेंजा गांव पहुंचने पर शोक छा गया। मृतक के दादा बद्री कसेरा सहित परिवार के अन्य सदस्यों का बुरा हाल है। ग्रामीणों ने कुश को मिलनसार और होनहार युवक बताया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *