विशाल चतुर्वेदी बनाएंगे फिल्म ‘Rambola’, तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी कहानी

विशाल चतुर्वेदी बनाएंगे फिल्म ‘Rambola’, तुलसीदास के जीवन पर आधारित होगी कहानी

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने निर्माता महावीर जैन के साथ मिलकर कवि-संत गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित फिल्म ‘रामबोला’ बनाने का निर्णय लिया है। भगवान राम के प्रति अपनी भक्ति के लिए प्रख्यात तुलसीदास को ‘रामचरितमानस’ के जरिए रामायण की कहानी को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। उन्होंने इसे आम बोलचाल की अवधी में लिखा था।

तुलसीदास पर आधारित फिल्म का निर्देशन चतुर्वेदी द्वारा किया जाएगा और इसका निर्माण महावीर जैन, विशाल चतुर्वेदी, अमित उपाध्याय और रघुवेंद्र सिंह द्वारा किया जाएगा। आध्यात्मिक गुरु नीब करौरी बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित चतुर्वेदी की फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को रिलीज हुई थी और इसने अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। महावीर जैन फिल्म्स की आगामी फिल्मों में मृगदीप सिंह लांबा की ‘नागजिला’, सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘व्हाइट’ भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *