किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने 8 सितंबर को महिला थाने में FIR दर्ज कराई है। उसने पति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दहेज के लिए करते थे मारपीट – विवाहिता FIR के अनुसार, विवाहिता की शादी करीब चार साल पहले मुस्लिम रीति-रिवाज से कोढोबारी निवासी सलीम से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के करीब छह महीने बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते थे। पति ने 8 महीने पहले की दूसरी शादी पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले उससे दहेज में पांच लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। महिला के पति ने करीब आठ महीने पहले दूसरी शादी भी कर ली है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि 15 मार्च की रात वह घर में सो रही थी। तभी उसका पति एक अनजान व्यक्ति को कमरे में ले आया और उससे उस व्यक्ति के साथ संबंध बनाने को कहा। जब उसने विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। विवाहिता को तेल डालकर आग लगाने की कोशिश विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि एक महिला आरोपी ने उस पर केरोसिन तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। वह किसी तरह अपने बच्चों के साथ वहां से निकली और मायके पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में जब परिजन ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने 8 सितंबर को महिला थाने में FIR दर्ज कराई है। उसने पति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दहेज के लिए करते थे मारपीट – विवाहिता FIR के अनुसार, विवाहिता की शादी करीब चार साल पहले मुस्लिम रीति-रिवाज से कोढोबारी निवासी सलीम से हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। आरोप है कि शादी के करीब छह महीने बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए उसके साथ मारपीट करते थे। पति ने 8 महीने पहले की दूसरी शादी पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले उससे दहेज में पांच लाख रुपये और एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहे थे। महिला के पति ने करीब आठ महीने पहले दूसरी शादी भी कर ली है। विवाहिता ने आरोप लगाया कि 15 मार्च की रात वह घर में सो रही थी। तभी उसका पति एक अनजान व्यक्ति को कमरे में ले आया और उससे उस व्यक्ति के साथ संबंध बनाने को कहा। जब उसने विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। विवाहिता को तेल डालकर आग लगाने की कोशिश विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि एक महिला आरोपी ने उस पर केरोसिन तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। वह किसी तरह अपने बच्चों के साथ वहां से निकली और मायके पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में जब परिजन ससुराल पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

