Jammu Kashmir Accession Day: जम्मू-कश्मीर विलय दिवस (Accession Day) से पहले UK संसद में पेश किए गए एक प्रस्ताव में, जम्मू-कश्मीर पर भारत गणराज्य की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को फिर से दोहराया गया है। साथ ही, इस क्षेत्र में आतंकवाद को लेकर चिंता भी जताई गई है।
‘अर्ली डे मोशन’ (EDM) – जिसका शीर्षक ‘जम्मू-कश्मीर विलय दिवस’ है – में बताया गया है कि 26 अक्टूबर 1947 को महाराजा हरि सिंह द्वारा ‘इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन’ (विलय पत्र) पर हस्ताक्षर किए गए थे। यह प्रस्ताव उन समुदायों के लिए इस तारीख के महत्व को भी मान्यता देता है, जो भारतीय संघ में जम्मू-कश्मीर के संवैधानिक विलय को याद करते हैं।
खबर अपडेट की जा रही है…

