विराट-अनुष्का ही नहीं, रसिक दुलारी केस के बीच प्रेमानंद महाराज की शरण में जा चुके कई सितारे, जानें किस-किसका नाम

विराट-अनुष्का ही नहीं, रसिक दुलारी केस के बीच प्रेमानंद महाराज की शरण में जा चुके कई सितारे, जानें किस-किसका नाम

Rasik Dulari Death-Premanand Ji Maharaj Controversy: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज इन दिनों शिष्य रसिक दुलारी की मौत को लेकर चल रहे विवाद के बाद चर्चाओं में हैं। इसी बीच हालिया वीडियो में उन्होंने भक्ति के मार्ग को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं और समझाया कि भगवान की भक्ति करना और उस मार्ग पर लगातार टिके रहना दो अलग बातें हैं। उन्होंने भक्तों से संयम, व्यवहार, वाणी, कमाई और इच्छाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रेमानंद महाराज से मिलने वाले चर्चित सितारों के नाम भी चर्चा में हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अलावा कई फिल्मी और टीवी हस्तियां उनके दर्शन कर चुकी हैं। हालांकि इस पूरे विवाद पर अब तक किसी भी सितारे ने कुछ नहीं कहा है।

हेमा मालिनी भी जा चुकीं

वरिष्ठ अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ हेमा मालिनी भी प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर चुकी हैं। वहीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा ने भी महाराज से मुलाकात कर आध्यात्मिक मार्गदर्शन लिया है। दोनों की प्रेमानंद महाराज के साथ मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो पहले भी सोशल मीडिया पर सामने आ चुके हैं।

मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह भी प्रेमानंद महाराज के सत्संग में शामिल हो चुके हैं। गायक मीका सिंह भी वृंदावन स्थित आश्रम पहुंचे थे और उन्होंने भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया था। WWE के पूर्व रेसलर द ग्रेट खली भी अपने परिवार के साथ महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे।

पंजाबी और बॉलीवुड गायक बी प्राक भी प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर चुके हैं। अभिनेता और सांसद रवि किशन अपनी पत्नी के साथ उनके दर्शन करने पहुंचे थे। अभिनेता आशुतोष राणा भी कई मौकों पर प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेते नजर आए हैं।

प्रेमानंद महाराज की शरण में टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी

टीवी की चर्चित जोड़ी गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी भी अपने परिवार के साथ प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंच चुकी है। हास्य अभिनेता राजपाल यादव ने भी वृंदावन जाकर उनसे मुलाकात की थी। टीवी अभिनेता पारस छाबड़ा और करण खंडेलवाल के नाम भी प्रेमानंद महाराज से दर्शन करने वाली हस्तियों में शामिल हैं।

दरअसल, प्रेमानंद महाराज के हालिया प्रवचन के बाद उनके पुराने वीडियो और उनसे मिलने वाली चर्चित हस्तियों की तस्वीरें फिर से चर्चा में आ गई हैं। उनके शिष्य रसिक दुलारी शरण की मौत और विराट कोहली से जुड़े विवाद के बीच उनके इस बयान को सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि रसिक दुलारी शरण की मौत को लेकर भक्ति के नियमों से जुड़े जो दावे किए जा रहे हैं, उनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

प्रवचन में महाराज ने क्या कहा?

प्रेमानंद महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि संकट कितना भी बड़ा हो, व्यक्ति को भगवान का स्मरण नहीं छोड़ना चाहिए। सुख-दुख और सम्मान-अपमान हर परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि व्यक्ति को अपना निजी दुख हर किसी के सामने साझा करने के बजाय भगवान के सामने रखना चाहिए और सच्चे मन से शरण में आने वाले व्यक्ति को क्षमा कर देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *