विभव सागर महाराज से विधायक जैन ने लिया आशीर्वाद

विभव सागर महाराज से विधायक जैन ने लिया आशीर्वाद

विधायक शैलेंद्र जैन ने परिवार के साथ गौरा बाई दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर वहां विराजमान आचार्य विभव सागर महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक जैन ने कहा कि संतों और आचार्यों का सान्निध्य जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा देता है तथा आत्मिक शांति और सकारात्मकता का मार्ग खोलता है। उन्होंने कहा कि विभव सागर महाराज का सान्निध्य धर्म, संस्कार और सद्मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। विधायक ने जैन संतों की तपस्या, त्याग, संयम और धर्ममय जीवनशैली को समाज के लिए प्रेरक बताते हुए कहा कि उनके विचार और आशीर्वचन व्यक्ति को आत्मचिंतन के साथ सदाचार, सेवा और मानव कल्याण के भाव अपनाने की प्रेरणा देते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *