विधायक बोले- मजबूत लोकतंत्र के लिए जागरूक नागरिक होना जरूरी:’लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर हुई भाजपा की बैठक

विधायक बोले- मजबूत लोकतंत्र के लिए जागरूक नागरिक होना जरूरी:’लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर हुई भाजपा की बैठक

भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय राजसमंद में जिला बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारियों और जिलेभर में अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने को लेकर मंथन किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक व्यवस्थाओं और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। अभियान के जिला संयोजक एवं कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने अभियान के उद्देश्य और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक संगठनात्मक सक्रियता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

भीम विधायक हरि सिंह रावत ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए जागरूक नागरिक और जिम्मेदार राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है। जिला चुनाव प्रभारी सुशील कटारा ने कार्यकर्ताओं से अभियान को योजनाबद्ध तरीके से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा ने समयबद्ध कार्ययोजना और संगठनात्मक समन्वय को अभियान की सफलता का आधार बताया।

इस अवसर पर जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी, जिला महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *