Vidisha Fevikwik In Eye: मध्यप्रदेश के विदिशा में स्टेशन रोड पर एक महिला की आंख में फेविक्विक भर जाने से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आंख की पुतली पर जमी फेविक्विक को निकाला। जानकारी के अनुसार गंजबासौदा निवासी 26 वर्षीय आरती रैकवार अपने पति राजकुमार के साथ विदिशा के निजी अस्पताल में इलाज कराने आई थी। स्टेशन रोड पर उनकी चप्पल टूट गई। चप्पल जोड़ने के लिए उन्होंने 5 रुपये वाली फेविक्विक की ट्यूब खरीदी। जैसे ही ट्यूब खोली, तेज प्रेशर से गोंद उछलकर सीधे आंख में जा गिरी। इससे आंख लाल पड़ गई और तेज जलन होने लगी। जिससे महिला और उसका पति घबरा गए, वह तुरंत जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच कर महिला की आंख को सुन्न किया और फिर मशीन की मदद आंख की पुतली में जमीं फेविक्विक को निकाला। इसके बाद आवश्यक दवाएं और ड्रॉप दी गईं।
खबर अपडेट की जा रही है….

