लखीसराय जिले के चानन प्रखंड कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब निगरानी विभाग की टीम ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में काफी देर तक अफरा-तफरी रही। बताया गया कि चानन प्रखंड की महेशलेटा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी के प्रतिनिधि रामनारायण साह उर्फ पप्पू साह ने ब्रजेश कुमार के खिलाफ निगरानी विभाग में शिकायत की थी। 28 हजार रिश्वत लेते हुए पकड़ाया उन्होंने आरोप लगाया था कि पंचायत की योजना पूरी होने के बाद उसके भुगतान को पास कराने के लिए पैसे मांगे जा रहे थे। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग मंगलवार को चानन प्रखंड कार्यालय पहुंची। टीम ने कार्रवाई करते हुए पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। निगरानी विभाग के डीएसपी ने कार्रवाई की पुष्टि की और बताया कि मुखिया प्रतिनिधि की शिकायत पर यह एक्शन लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। लखीसराय जिले के चानन प्रखंड कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब निगरानी विभाग की टीम ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद प्रखंड कार्यालय में काफी देर तक अफरा-तफरी रही। बताया गया कि चानन प्रखंड की महेशलेटा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी के प्रतिनिधि रामनारायण साह उर्फ पप्पू साह ने ब्रजेश कुमार के खिलाफ निगरानी विभाग में शिकायत की थी। 28 हजार रिश्वत लेते हुए पकड़ाया उन्होंने आरोप लगाया था कि पंचायत की योजना पूरी होने के बाद उसके भुगतान को पास कराने के लिए पैसे मांगे जा रहे थे। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग मंगलवार को चानन प्रखंड कार्यालय पहुंची। टीम ने कार्रवाई करते हुए पंचायती राज पदाधिकारी ब्रजेश कुमार को 28 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। निगरानी विभाग के डीएसपी ने कार्रवाई की पुष्टि की और बताया कि मुखिया प्रतिनिधि की शिकायत पर यह एक्शन लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

