केशावे 13 पाई निवासी विकास कुमार, पिता रामशंकर सिंह को वाणिज्य कर विभाग बेगूसराय अंचल में राजस्व संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 15 अगस्त को भामाशाह सम्मान देगा। राज्य कर संयुक्त आयुक्त, बेगूसराय अंचल ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है। पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रहण में योगदान देने वाले व्यवसायियों को भामाशाह सम्मान देने का प्रावधान है। सम्मान 15 अगस्त 2026 को गांधी स्टेडियम बेगूसराय में दिया जाएगा। मुख्य झंडोत्तोलन स्थल गांधी स्टेडियम के मंच से जिले के प्रभारी मंत्री सम्मान प्रदान करेंगे। विकास कुमार की कंपनी रोड कंस्ट्रक्शन में काम करती है। बिहार, झारखंड में एनएचआई, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, मिनिस्ट्री ऑफ ट्रांसपोर्ट के एनएच में काम करती है। केशावे 13 पाई निवासी विकास कुमार, पिता रामशंकर सिंह को वाणिज्य कर विभाग बेगूसराय अंचल में राजस्व संग्रहण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए 15 अगस्त को भामाशाह सम्मान देगा। राज्य कर संयुक्त आयुक्त, बेगूसराय अंचल ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है। पत्र के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजस्व संग्रहण में योगदान देने वाले व्यवसायियों को भामाशाह सम्मान देने का प्रावधान है। सम्मान 15 अगस्त 2026 को गांधी स्टेडियम बेगूसराय में दिया जाएगा। मुख्य झंडोत्तोलन स्थल गांधी स्टेडियम के मंच से जिले के प्रभारी मंत्री सम्मान प्रदान करेंगे। विकास कुमार की कंपनी रोड कंस्ट्रक्शन में काम करती है। बिहार, झारखंड में एनएचआई, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, मिनिस्ट्री ऑफ ट्रांसपोर्ट के एनएच में काम करती है।


