सुपौल में सोमवार की रात अज्ञात गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत हो गई। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र में एनएच-106 पर गैस गोदाम के पास हुई। मृतक की पहचान देवीपुर पंचायत के जहलीपट्टी वार्ड-10 निवासी बिनोद कुमार वर्मा के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिनोद कुमार वर्मा राघोपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित एक कपड़ा दुकान में काम करते थे। सोमवार रात रोज की तरह दुकान का काम खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-106 पर गैस गोदाम के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद बिनोद सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर पड़े थे। राहगीरों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा और तत्काल राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें नेपाल के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे बिनोद मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बिनोद परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा देवी, 16 और 14 वर्ष की दो बेटियां और 10 वर्षीय एक बेटा है। पिता स्वर्गीय अवध बिहारी दास के दो पुत्रों में बिनोद छोटे थे। ग्रामीणों के अनुसार बिनोद मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सुपौल में सोमवार की रात अज्ञात गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार सेल्समैन की मौत हो गई। घटना राघोपुर थाना क्षेत्र में एनएच-106 पर गैस गोदाम के पास हुई। मृतक की पहचान देवीपुर पंचायत के जहलीपट्टी वार्ड-10 निवासी बिनोद कुमार वर्मा के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। बिनोद कुमार वर्मा राघोपुर प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित एक कपड़ा दुकान में काम करते थे। सोमवार रात रोज की तरह दुकान का काम खत्म करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-106 पर गैस गोदाम के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के बाद बिनोद सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर पड़े थे। राहगीरों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा और तत्काल राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें नेपाल के एक निजी अस्पताल ले जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे बिनोद मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बिनोद परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा देवी, 16 और 14 वर्ष की दो बेटियां और 10 वर्षीय एक बेटा है। पिता स्वर्गीय अवध बिहारी दास के दो पुत्रों में बिनोद छोटे थे। ग्रामीणों के अनुसार बिनोद मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

