वाहन की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल:नवादा में बाइक की बुकिंग कर घर लौटने के दौरान हादसा, विश्वकर्मा पूजा पर होनी थी डिलीवरी

वाहन की टक्कर से जीजा की मौत, साला घायल:नवादा में बाइक की बुकिंग कर घर लौटने के दौरान हादसा, विश्वकर्मा पूजा पर होनी थी डिलीवरी

नवादा में अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा की मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रजौली थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान अकबरपुर प्रखंड के तरौनी तेयार गांव निवासी राजेंद्र यादव के बेटे सुचित कुमार(24) के रूप में हुई है। सुचित अपने साले के साथ रजौली से बाइक की बुकिंग कर लौट रहा था। वह 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक घर लाना चाहता था। अमवां मोड़ के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने सुचित कुमार को मृत घोषित कर दिया। उसके साले की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक बुकिंग कर घर लौटने के दौरान हादसा घटना की जानकारी मिलते ही सुचित के परिजन अस्पताल पहुंचे। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। सुचित के पिता राजेंद्र यादव ने बताया कि उनका बेटा बाइक बुकिंग कर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। परिजनों के अनुसार, सुचित किसान का काम कर परिवार पालता था। उसके पीछे पत्नी, दो बेटे, एक बेटी और माता-पिता रह गए हैं। परिजनों ने बताया कि सुचित की पत्नी ने बुधवार को ही तीज का व्रत खोला था। घर में खुशी का माहौल था जो शाम होते-होते गम में बदल गया। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने पास लेकर नवादा सदर अस्पताल भेजा। नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह डलवाल पुलिस अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। नवादा में अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जीजा की मौत हो गई, जबकि साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना रजौली थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान अकबरपुर प्रखंड के तरौनी तेयार गांव निवासी राजेंद्र यादव के बेटे सुचित कुमार(24) के रूप में हुई है। सुचित अपने साले के साथ रजौली से बाइक की बुकिंग कर लौट रहा था। वह 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा पर नई बाइक घर लाना चाहता था। अमवां मोड़ के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने सुचित कुमार को मृत घोषित कर दिया। उसके साले की हालत गंभीर बताई जा रही है। बाइक बुकिंग कर घर लौटने के दौरान हादसा घटना की जानकारी मिलते ही सुचित के परिजन अस्पताल पहुंचे। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। सुचित के पिता राजेंद्र यादव ने बताया कि उनका बेटा बाइक बुकिंग कर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। परिजनों के अनुसार, सुचित किसान का काम कर परिवार पालता था। उसके पीछे पत्नी, दो बेटे, एक बेटी और माता-पिता रह गए हैं। परिजनों ने बताया कि सुचित की पत्नी ने बुधवार को ही तीज का व्रत खोला था। घर में खुशी का माहौल था जो शाम होते-होते गम में बदल गया। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने पास लेकर नवादा सदर अस्पताल भेजा। नगर थाना प्रभारी उमाशंकर सिंह डलवाल पुलिस अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *