वार्ड 10 में जरूरतमंद परिवारों के बीच अनाज बांटें:दबंगों के डर से घर छोड़ना पड़ा था, आर्थिक रूप से परेशान थे लोग

वार्ड 10 में जरूरतमंद परिवारों के बीच अनाज बांटें:दबंगों के डर से घर छोड़ना पड़ा था, आर्थिक रूप से परेशान थे लोग

गयाजी में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 के अंदर बैरागी बगीचा, महादेव स्थान के पास बुधवार को जरूरतमंद परिवारों के बीच अनाज का वितरण किया गया। समाजसेवी अमन पासवान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अनाज उपलब्ध कराया गया। भुईं टोली कि महिलाओं ने बताया कि अमन पासवान लंबे समय से जरूरतमंद लोगों की मदद करते आ रहे हैं। लोगों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सामने भोजन और रहने की समस्या बनी रहती है। ऐसे परिवारों की मदद के लिए अमन पासवान आगे आते रहे हैं। दबंगों के डर से घर छोड़ना पड़ा कुछ महिलाओं ने बताया कि पूर्व में दबंगों के डर से उन्हें अपना घर तक छोड़ना पड़ा था। इसके बाद अमन पासवान की पहल पर उन्हें वापस बुलाकर बसाने में मदद की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ऐसे परिवारों के लिए दोबारा अपना घर बसाना आसान नहीं था। आर्थिक परेशानी के कारण उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कार्यक्रम के दौरान अमन पासवान ने कहा कि वार्ड नंबर 10 में अभी कई समस्याओं का समाधान होना बाकी है। लोगों की बुनियादी जरूरतों से जुड़े कई मुद्दे हैं। इन समस्याओं को लेकर वे लगातार लोगों के बीच काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता है। अमीर हो या गरीब, हर व्यक्ति की समस्या को सामने लाने और समाधान किए जाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के साथ अन्याय होता है या वह किसी परेशानी में हैं तो उसके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

जरूरतमंद लोगों के बीच लगातार पहुंचना जरूरी है

अमन पासवान ने कहा कि समाजसेवा का काम केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है। जरूरतमंद लोगों के बीच लगातार पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए भी प्रयास जारी रहेगा।
कार्यक्रम में गणेश पासवान, बबलू उर्फ बल्ला, मुकेश रावत, कुंदन, लक्ष्मण साहू, रॉबिन उर्फ रानू, राधे, श्याम बाबू, अभय कुमार, आकाश चंद्रवंशी, रोहित पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे। गयाजी में नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 के अंदर बैरागी बगीचा, महादेव स्थान के पास बुधवार को जरूरतमंद परिवारों के बीच अनाज का वितरण किया गया। समाजसेवी अमन पासवान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को अनाज उपलब्ध कराया गया। भुईं टोली कि महिलाओं ने बताया कि अमन पासवान लंबे समय से जरूरतमंद लोगों की मदद करते आ रहे हैं। लोगों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सामने भोजन और रहने की समस्या बनी रहती है। ऐसे परिवारों की मदद के लिए अमन पासवान आगे आते रहे हैं। दबंगों के डर से घर छोड़ना पड़ा कुछ महिलाओं ने बताया कि पूर्व में दबंगों के डर से उन्हें अपना घर तक छोड़ना पड़ा था। इसके बाद अमन पासवान की पहल पर उन्हें वापस बुलाकर बसाने में मदद की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, ऐसे परिवारों के लिए दोबारा अपना घर बसाना आसान नहीं था। आर्थिक परेशानी के कारण उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
कार्यक्रम के दौरान अमन पासवान ने कहा कि वार्ड नंबर 10 में अभी कई समस्याओं का समाधान होना बाकी है। लोगों की बुनियादी जरूरतों से जुड़े कई मुद्दे हैं। इन समस्याओं को लेकर वे लगातार लोगों के बीच काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों की आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता है। अमीर हो या गरीब, हर व्यक्ति की समस्या को सामने लाने और समाधान किए जाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के साथ अन्याय होता है या वह किसी परेशानी में हैं तो उसके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।

जरूरतमंद लोगों के बीच लगातार पहुंचना जरूरी है

अमन पासवान ने कहा कि समाजसेवा का काम केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है। जरूरतमंद लोगों के बीच लगातार पहुंचना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए भी प्रयास जारी रहेगा।
कार्यक्रम में गणेश पासवान, बबलू उर्फ बल्ला, मुकेश रावत, कुंदन, लक्ष्मण साहू, रॉबिन उर्फ रानू, राधे, श्याम बाबू, अभय कुमार, आकाश चंद्रवंशी, रोहित पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समर्थक मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *