वाराणसी में गुलाबी ठंड के बीच सुबह छाया कोहरा:शहर की हवा भी खराब, 176 तक पहुंचा AQI

वाराणसी में गुलाबी ठंड के बीच सुबह छाया कोहरा:शहर की हवा भी खराब, 176 तक पहुंचा AQI

काशी में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। गुलाबी ठंड के बीच गुरुवार सुबह ग्रामीण इलाकों में धुंध का असर रहा, लेकिन दिन चढ़ने और सूरज की रोशनी तेज होने के साथ कोहरा छंट गया। वाराणसी में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रति घंटे रही, जबकि वातावरण में नमी का स्तर 65 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए आने वाले दिनों में सुबह के समय धुंध और कोहरे का असर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अनुमान है कि करीब एक सप्ताह बाद कोहरा अधिक घना होने लगेगा। इसके साथ ही वातावरण में ठंडक का प्रभाव भी बढ़ सकता है। फिलहाल सुबह और शाम के समय मौसम में हल्की ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दिन में धूप निकलने से राहत बनी हुई है। शहर की हवा भी खराब, 176 तक पहुंचा AQI एक ओर मौसम में ठंडक बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वाराणसी की हवा की गुणवत्ता भी चिंता बढ़ा रही है। उपलब्ध वायु गुणवत्ता के आंकड़ों के अनुसार, शहर के अलग-अलग इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) लगभग 151 से 176 के बीच दर्ज किया गया। इस स्तर पर हवा की गुणवत्ता खराब मानी जाती है।
बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरूरत वायु प्रदूषण का असर बच्चों, बुजुर्गों, दमा के मरीजों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों पर अधिक पड़ सकता है। खराब वायु गुणवत्ता के दौरान आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *