वाराणसी पुलिस ने चेन स्नेचर को मारी गोली:शिवपुर के खुशहाल नगर में छीनी थी चेन, मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से लहूलुहान

वाराणसी पुलिस ने चेन स्नेचर को मारी गोली:शिवपुर के खुशहाल नगर में छीनी थी चेन, मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से लहूलुहान

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में पिछले कई महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला बदमाश गुरुवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वारदात के बाद साथी के साथ भाग रहे बदमाश की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस और बदमाश में आमने सामने चार राउंड फायरिंग हुई जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। इसके बाद पुलिस की जबावी कार्रवाई में बदमाश को गोली लगी। पुलिस की गोली उसके दाएं पैर में लगी और वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। पुलिस सिपाहियों ने थाना डेहरी, जनपद रोहतास, बिहार निवासी शशि भूषण पुत्र लक्ष्मी नारायण को घेराबंदी कर दबोच लिया। उसका साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस घायल बदमााश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार जारी है। एसीपी कैंट ने बताया कि आरोपी ने बीते दिनों शिवपुर थाना के खुशहाल नगर कॉलोनी में महिला से चेन स्नेचिंग की थी। हमने सीसीटीवी फुटेज के जरिए हुलिया के साा बदमाश की पहचान की। आज उसकी बदमाश को शिवपुर पुलिस टीम ने हरिहरपुर के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश शशि भूषण पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी तार बांग्ला बिजली कॉलोनी के पैर में लगी गोली लगी है जिसका इलाज जारी है। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, बाइक और लूटी गई चेन बरामद हुई है। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *