वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर तोड़फोड़ से लोग नाराज, भाजपा का शक्ति प्रदर्शन आज

वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर तोड़फोड़ से लोग नाराज, भाजपा का शक्ति प्रदर्शन आज

नमस्कार, वाराणसी की कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें… वाराणसी में दालमंडी प्रोजेक्ट के तहत चिह्नित 181 मकानों का ध्वस्तीकरण हो चुका है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी ने बचे हुए 5-6 मकानों पर पोकलैंड और जेसीबी से कार्रवाई की। कुछ हिस्सों को मजदूरों ने घरों पर चढ़कर हाथ से भी तोड़ा। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. रामनगर अस्पताल की पैथोलॉजी में मरीजों का हंगामा, जांच के नाम पर पैसा मांगने का आरोप वाराणसी के रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में सोमवार की दोपहर जमकर हंगामा हुआ। जब मरीजों ने अस्पताल की पैथोलॉजी में जांच के नाम पर पैसे लिए जाने और पहले जांच किए जाने का विरोध किया। इसपर स्वास्थ्यकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों से बहस के बाद मरीजों के परिजनों की हाथापाई हुई। पढ़ें पूरी खबर… 2. काशी दालमंडी में 181 मकान-मस्जिद ध्वस्त, 132 करोड़ मुआवजा दिया वाराणसी में दालमंडी प्रोजेक्ट के तहत चिह्नित 181 मकानों का ध्वस्तीकरण हो चुका है। सोमवार को पीडब्ल्यूडी ने बचे हुए 5-6 मकानों पर पोकलैंड और जेसीबी से कार्रवाई की। कुछ हिस्सों को मजदूरों ने घरों पर चढ़कर हाथ से भी तोड़ा। पढ़ें पूरी खबर… 3. सपा प्रत्याशी के साथ आए कार्यकर्ताओं ने तोड़ी बैरिकेडिंग, पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की वाराणसी में मंगलवार को शिक्षक और स्नातक एमएलसी पद के लिए नामांकन का अंतिम दिन रहा। इस दौरान नामांकन करने पहुंचे स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा के साथ आयी भीड़ को जब पुलिस ने नामांकन स्थल पर रोका तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। पढ़ें पूरी खबर… 4. बेनियाबाग पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर तोड़फोड़ से लोग नाराज, आरोप- नगर निगम ने की मनमानी वाराणसी के दशाश्वमेध जोन के बेनियाबाग तिराहे पर स्थित नगर निगम के शॉपिंग कॉम्पलेक्स पर मनमाने तरीके से तोड़फोड़ से स्थानीय दुकानदार नाराज हैं। दुकानदारों के अनुसार हाईकोर्ट ने इस नगर निगम के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों की शिफ्टिंग के बाद उसे तोड़ने की बाद करते हुए ऑर्डर दे रखा है। पढ़ें पूरी खबर… 5. राज्यपाल की डांट के बाद भी नहीं सुधरे हालात, छात्र बोले- STP का नहीं हुआ संचालन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट STP के संचालन को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है। करीब दो महीने पहले 28 जुलाई को दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने STP के बने होने के बावजूद संचालित नहीं होने पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने विश्वविद्यालय को एक महीने के अंदर STP चलाने का आदेश दिया था। पढ़ें पूरी खबर… 6.वाराणसी में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन आज, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे जनसभा को संबोधित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंच रहे हैं। दोपहर बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एयरपोर्ट से सीधे रोहनिया स्थित जगतपुर पीजी कालेज के मैदान पर पहुंचेंगे। यहां प्रधानमंत्री के मुख्यमंत्री और फिर प्रधानमंत्री रहते हुए 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर… 7. वाराणसी में किशोरी ने फांसी लगाकर जान दी, जांच जारी वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में मंगलवार की शाम 17 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया। मौके पर किशोरी दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकी मिली। पढ़ें पूरी खबर… 8. वाराणसी में एक साथ PWD ने तोड़े 10 मकान, 7 मशीनों से हुआ ध्वस्तीकरण वाराणसी के कचहरी से पुलिस लाइन मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आ रहे 10 जर्जर मकानों को नगर निगम की कार्रवाई के तहत पीडब्ल्यूडी की टीम तोड़ रही है। इस दौरान एक पोकलैंड मशीन और 6 जेसीबी सुबह 10 बजे से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर रही है। पढ़ें पूरी खबर… 9. BHU में 10 जगहों पर हुआ कुलपति का पुतला दहन, 14 दिनों से चल रहा है आंदोलन काशी हिंदू विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के चीफ प्रॉक्टर हटाओ’ आंदोलन के 14 वें दिन बीएचयू परिसर में 10 अलग-अलग स्थानों पर कुलपति का पुलता दहन किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 10. सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में खेल मैदान बदहाल सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का खेल मैदान इन दिनों बदहाली से जूझ रहा है। मैदान में जगह-जगह गड्ढे हैं, ईंट-पत्थर पड़े हैं और घास व झाड़ियां उगी हुई हैं। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए मैदान को साफ करने और गड्ढे भरने का काम भी खिलाड़ी खुद कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *