वन्य जीव प्रेमी ने नहर में बनाई सीढ़ियां:डबवाली नहरी विभाग ने नहीं सुनी समस्या, विक्रम बिश्नोई बोले- पशुओं को निकलने में होगी आसानी

वन्य जीव प्रेमी ने नहर में बनाई सीढ़ियां:डबवाली नहरी विभाग ने नहीं सुनी समस्या, विक्रम बिश्नोई बोले- पशुओं को निकलने में होगी आसानी

सिरसा जिले में डबवाली क्षेत्र के गांव जंडवाला बिश्नोइयां के रहने वाले विक्रम बिश्नोई ने वन्य जीवों को बचाने के लिए एक अनूठी पहल की है। उन्होंने चौटाला नहर में करीब दो किलोमीटर तक सीढ़ियों का निर्माण किया है, ताकि नहर में गिरे वन्य जीव सुरक्षित बाहर निकल सकें। दरअसल, चौटाला नहर का नए सिरे से निर्माण हो रहा है। इसकी दीवारें सीमेंट की होने के कारण वन्य जीव एक बार नहर में गिरने के बाद बाहर नहीं निकल पाते। कई बार ऐसे मामले देखने के बाद विक्रम ने वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए कदम उठाया। नहरी विभाग से की भी सीढ़ियां बनाने की मांग विक्रम ने नहर पक्की करने वाले ठेकेदार से वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए सीढ़ियां बनाने की मांग की थी। उन्होंने नहरी विभाग से भी संपर्क किया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। इसके बाद विक्रम ने खुद ही सीढ़ियों का निर्माण करने का फैसला किया। विक्रम बिश्नोई ने बताया कि हर रोज वन्य जीव नहर में गिर जाती है। इससे उनका निकलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है। इसलिए हम हर जगह प्रयास कर रहे हैं, ताकि जानवरों को निकलने में मदद मिल सकें। विक्रम बिश्नोई ने बताया कि राजस्थान नहर के पास साइफन के पास एक कुआं करीब 30 से 35 फीट गहरा है, जहां जानवरों के निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है। अगर कोई जानवर केयहां गिर जाता है, तो उसके लिए बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। चौटाला नहर में बनाया जाए जाल उन्होंने ने हरियाणा सरकार से वन्य जीवों के जीवन की रक्षा करने की मांग की है। वन्य प्रेमी का कहना है कि चौटाला नहर में एक जाल बनाया जाए। आठ-दस फीट का गउ घाट बनाया जाए, ताकि जानवरों को सुरिक्षत बाहर निकाला जा सकें। बता दें कि, विक्रम बिश्नोई पहले भी गोवंश की रक्षा के लिए काम करते रहे हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए गोवंश के लिए क्राउड फंडिंग भी करते हैं। वे लंबे समय से गोवंश और वन्य जीवों की रक्षा में सक्रिय हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *