‘वंदे मातरम्’ अपमान पर भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन:राहुल गांधी का पुतला फूंका, पोस्ट ऑफिस चौक से मौनिया चौक तक पैदल मार्च

‘वंदे मातरम्’ अपमान पर भाजपा युवा मोर्चा का प्रदर्शन:राहुल गांधी का पुतला फूंका, पोस्ट ऑफिस चौक से मौनिया चौक तक पैदल मार्च

गोपालगंज में भाजपा युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन पोस्ट ऑफिस चौक से मौनिया चौक तक पैदल मार्च के रूप में निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के विरोध में नारे लगाए और मौनिया चौक पर राहुल गांधी का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रीय गीत का किसी भी प्रकार का अपमान देश की भावनाओं को आहत करने वाला है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर राष्ट्रहित और राष्ट्रीय भावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसे कृत्यों को कभी स्वीकार नहीं करेगी। ‘भारत माता की जय’ के लगे नारे पैदल मार्च के दौरान “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के नारों से वातावरण गूंज उठा। भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्रभक्ति से जुड़े विषयों पर राजनीति से ऊपर उठकर सम्मान की भावना रखनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश के करोड़ों लोगों की आस्था और गौरव से जुड़ा हुआ है, और इसके सम्मान के लिए भाजपा कार्यकर्ता सदैव आवाज उठाते रहेंगे। गोपालगंज में भाजपा युवा मोर्चा ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के कथित अपमान के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन पोस्ट ऑफिस चौक से मौनिया चौक तक पैदल मार्च के रूप में निकाला गया। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस के विरोध में नारे लगाए और मौनिया चौक पर राहुल गांधी का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की स्वतंत्रता, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। राष्ट्रीय गीत का किसी भी प्रकार का अपमान देश की भावनाओं को आहत करने वाला है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर राष्ट्रहित और राष्ट्रीय भावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ऐसे कृत्यों को कभी स्वीकार नहीं करेगी। ‘भारत माता की जय’ के लगे नारे पैदल मार्च के दौरान “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” और “जय हिंद” के नारों से वातावरण गूंज उठा। भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों और राष्ट्रभक्ति से जुड़े विषयों पर राजनीति से ऊपर उठकर सम्मान की भावना रखनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश के करोड़ों लोगों की आस्था और गौरव से जुड़ा हुआ है, और इसके सम्मान के लिए भाजपा कार्यकर्ता सदैव आवाज उठाते रहेंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *