लोहियानगर में किसानों का धरना 18वें दिन भी जारी:भगत सिंह को किया याद, बीते दिन मेडा की सद्बुद्धि के लिए किया था हवन

लोहियानगर में किसानों का धरना 18वें दिन भी जारी:भगत सिंह को किया याद, बीते दिन मेडा की सद्बुद्धि के लिए किया था हवन

मेरठ में लोहियानगर के किसानों का बिजली बंबा-लोहियानगर स्व. राजेश पायलट मार्ग स्थित अस्थायी बस अड्डे पर चल रहा धरना सोमवार को 18वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों ने शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। किसानों ने भगत सिंह के बलिदान को याद करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया। किसानों ने कहा कि मेडा जल्द से जल्द रुका हुआ प्रतिकर और प्लॉट उपलब्ध कराए। यदि मांगों का समाधान नहीं किया गया तो किसानों का सब्र टूट सकता है। इसके लिए मेडा जिम्मेदार होगा। किसानों ने धरना स्थल पर मेडा के खिलाफ नारेबाजी भी की। युवा किसान संघर्ष समिति लोहियानगर के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों का मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) से रुका हुआ प्रतिकर और प्लॉट दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। किसानों का कहना है कि लंबे समय से उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ है। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। इससे एक दिन पहले धरना स्थल पर किसानों ने मेडा की सद्बुद्धि के लिए हवन किया था। किसानों ने हवन के माध्यम से प्राधिकरण के अधिकारियों से उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लेने की अपील की थी। किसानों ने कहा था कि यदि जल्द प्रतिकर और प्लॉट नहीं मिले तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। धरने में युवा किसान संघर्ष समिति के गौरव गुर्जर काजीपुर, पार्षद भारत भड़ाना, प्रिंस चौधरी, राजवीर सिंह, विपिन भड़ाना, सोनू भड़ाना समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *