‘लोग रो रहे थे क्योंकि मैं हार गई थी’, 2024 चुनाव हारने के बाद टूट गईं स्मृति ईरानी? बोलीं- मैंने उस जगह को शून्य से खड़ा किया

‘लोग रो रहे थे क्योंकि मैं हार गई थी’, 2024 चुनाव हारने के बाद टूट गईं स्मृति ईरानी? बोलीं- मैंने उस जगह को शून्य से खड़ा किया

Smriti Irani On Amethi Election Result Loss: अभिनेत्री और राजनेता स्मृति ईरानी ने साल 2024 की अमेठी की हार को लेकर अपनी फीलिंग को बयां किया है। हालिया इंटरव्यू में स्मृति से अमेठी की हार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

साल 2024 की अमेठी हार पर बोलीं स्मृति

स्मृति ईरानी ने ‘टाइम्स नाउ’ की नविका कुमार से बात करते हुए बताया है कि उन्हें उस वक्त कैसा लगा था। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में स्मृति कहती हैं- ‘मुझे याद है, जिस दिन चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे, मैंने कहा था कि मुझे उस जगह से पैदल चलकर जाना है, जिसे मैंने बिल्कुल शून्य से खड़ा किया था। वहां मौजूद लोग मेरे हारने पर रो रहे थे। मुझे उस पूरी स्थिति को समझने और उससे उबरने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए था।’

स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी पर भी की बात

एक दूसरे प्रोमो में बात करते हुए स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी को लेकर भी बात की। उनसे पूछा गया- ‘सरकार के खिलाफ लोगों की धारणा बन रही है। आज जेन-जी प्रधानमंत्री के खिलाफ खुलकर विरोध और आलोचना कर रही है। आपको हर दिन हमले झेलने पड़ते हैं। एक नेता के तौर पर क्या आपको लगता है कि आपका काम सरकार और प्रधानमंत्री का बचाव करना है?’

जवाब में स्मृति ईरानी ने कहा, ‘देखिए इस आदमी की मां मर गई और ये बंदा भारत का झंडा दिखाने चला गया।’ इन्होंने बड़ी सभा करके नेताओं को इकट्ठा नहीं किया।’ इस दौरान स्मृति काफी भावुक भी हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *