लखीसराय | जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 21 नवंबर को होने वाली विशेष लोक अदालत एवं 12 दिसंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बुधवार को न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार अग्निहोत्री ने की। बैठक में दोनों लोक अदालतों में अधिक से अधिक सुलहनीय वादों के निस्तारण को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। न्यायिक पदाधिकारियों को लंबित मामलों की समीक्षा कर सुलह के माध्यम से निस्तारित किए जा सकने वाले वादों को चिन्हित करने पर जोर दिया गया। चिह्नित मामलों में पक्षकारों को समय पर नोटिस जारी करने तथा प्री-सिटिंग के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच समझौते की संभावनाएं तलाशने पर भी चर्चा हुई। लखीसराय | जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में 21 नवंबर को होने वाली विशेष लोक अदालत एवं 12 दिसंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बुधवार को न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार अग्निहोत्री ने की। बैठक में दोनों लोक अदालतों में अधिक से अधिक सुलहनीय वादों के निस्तारण को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। न्यायिक पदाधिकारियों को लंबित मामलों की समीक्षा कर सुलह के माध्यम से निस्तारित किए जा सकने वाले वादों को चिन्हित करने पर जोर दिया गया। चिह्नित मामलों में पक्षकारों को समय पर नोटिस जारी करने तथा प्री-सिटिंग के माध्यम से दोनों पक्षों के बीच समझौते की संभावनाएं तलाशने पर भी चर्चा हुई।

