लोकनृत्य में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन फर्स्ट

लोकनृत्य में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन फर्स्ट

जालंधर| एस.सी.ई.आर.टी. के निदेशक के निर्देशों के अनुसार एन.पी.ई.पी. के तहत जिला शिक्षा अधिकारी (से.सि) नेशनल अवार्डी डॉ. गुरिंदरजीत कौर और उप जिला शिक्षा अधिकारी (से.सि) स्टेट अवार्डी राजीव जोशी की अगुवाई में जिला स्तरीय रोल प्ले, लोकनृत्य और क्विज प्रतियोगिताएं कराई गईं। सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन में आयोजित इन मुकाबलों में ब्लॉक स्तर की 17 विजेता टीमों के लगभग 180 विद्यार्थियों ने भाग लिया। रोल प्ले प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य परमिंदर फ्लोरा, लेक्चरर कमलजीत सिंह और हरजीत सिंह के निर्णायक मंडल के अंतर्गत सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलावलपुर प्रथम, सरकारी मॉडल सह-शिक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड द्वितीय और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंड तृतीय रहा। लोकनृत्य में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेहरू गार्डन प्रथम, सरकारी मिडिल स्कूल बाहमणियां द्वितीय और सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भार्गव कैंप तृतीय रहा। इस दौरान हेडमास्टर मनीश चोपड़ा, लेक्चरर वंदना शर्मा और समिता गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। क्विज में सरकारी कन्या हाई स्कूल गांधी नगर प्रथम, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड द्वितीय और सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल अलावलपुर तृतीय रहा। प्रतियोगिता का संचालन हेडमास्टर नवजोत कौर, राजेश कुमार शर्मा, कुमार गौरव और गुरप्रीत कौर ने किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *