लुधियाना में लाश लेकर 1KM घूमता रहा हत्यारा:ईंट से कुचलकर हत्या की, फिर बेडशीट में लपेटा, कंधे पर रखकर दरिया में फेंकने गया

लुधियाना में लाश लेकर 1KM घूमता रहा हत्यारा:ईंट से कुचलकर हत्या की, फिर बेडशीट में लपेटा, कंधे पर रखकर दरिया में फेंकने गया

लुधियाना में 5 दिन पहले बेडशीट में लिपटी मिली युवक की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, नशे की हालत में हुए विवाद के बाद एक युवक की ईंट मारकर हत्या की गई। इसके बाद आरोपी ने लाश को बेडशीट में लपेटकर कंधे पर रखा और करीब एक किलोमीटर तक बुड्डा दरिया की तरफ ले गया। उसका इरादा लाश को दरिया में फेंकने का था, लेकिन वह लाश को आगे नहीं ले जा सका। इसके बाद न्यू शक्ति नगर की गली में लाश छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी हर्ष कुमार (24) को गिरफ्तार कर लिया है, तो टिब्बा रोड स्थित मस्जिद वाली गली का रहने वाला है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक ने उसने अपना नाम ऋतिक बताया था। फिलहाल पुलिस को मृतक के बारे में इससे अधिक जानकारी नहीं मिली है। पुलिस अब CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है। नशे में हुआ विवाद, ईंट से हमला कर हत्या
एसीपी इंडस्ट्रियल एरिया-ए इंदरजीत सिंह बोपाराय के मुताबिक, आरोपी हर्ष कुमार लंबे समय से अपने माता-पिता की मौत के बाद घर में अकेला रह रहा है। वह नशे का आदी है। करीब तीन दिन पहले उसकी मुलाकात मृतक से हुई थी। मृतक भी नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 5 अगस्त को दोनों नशे की हालत में थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में हर्ष ने ईंट से युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बेडशीट में शव लपेटकर कंधे पर ले गया
हत्या के बाद आरोपी ने शव को बेडशीट में लपेटा और अपने कंधे पर रखकर करीब एक किलोमीटर तक ले गया। उसका इरादा शव को बुड्डा दरिया में फेंकने का था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शव को टिब्बा के न्यू शक्ति नगर इलाके तक लेकर गया था। वहां शव को दोबारा उठाकर आगे ले जाने में नाकाम रहने के बाद वह उसे गली में ही छोड़कर फरार हो गया। मृतक ने अपना नाम ‘ऋतिक’ बताया था
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक ने अपना नाम ऋतिक बताया था। उसके पास मृतक के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं है। आरोपी के अकेले रहने के कारण उसने मृतक को कुछ दिनों के लिए अपने घर में रहने की अनुमति दी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी अपना मकान किसी व्यक्ति को बेच चुका था और उसे एडवांस राशि भी मिल चुकी थी। अब पुलिस मृतक की पहचान के लिए उसके हुलिए, CCTV फुटेज और अन्य उपलब्ध सुरागों की जांच कर रही है। *********** ये खबर भी पढ़ें: मोहाली- हेडमास्टर का महिला टीचर से हुआ था विवाद: परिजन बोले- तबादले के बाद रंजिश में कराई हत्या, गाड़ी से उतरते कुल्हाडी से काटा मोहाली में कत्ल किए हेडमास्टर गुरसेवक सिंह (48) के मर्डर मामले में परिजनों ने नए खुलासे किए हैं। परिवार का कहना है कि स्कूल में साथ पढ़ाने वाली एक महिला टीचर के साथ गुरसेवक की कुछ दिन पहले काम को लेकर बहस हुई थी। महिला टीचर पर लापरवाही बरतने के आरोप लगे थे। (पढ़ें पूरी खबर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *