लुधियाना में गैंगरेप के बाद 13 साल की बच्ची प्रेग्नेंट:डॉक्टर बोले- डिलीवरी करवाना जान के लिए खतरा, कॉर्ट ने अबॉर्शन की अनुमति दी

लुधियाना में गैंगरेप के बाद 13 साल की बच्ची प्रेग्नेंट:डॉक्टर बोले- डिलीवरी करवाना जान के लिए खतरा, कॉर्ट ने अबॉर्शन की अनुमति दी

लुधियाना में गैंगरेप के बाद 13 साल की बच्ची प्रेग्नेंट हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, प्रेग्नेंसी अब उसकी जान के लिए खतरा बनती जा रही है। बच्ची की हालत को देखते हुए कोर्ट ने अबॉर्शन की अनुमति दे दी है। अब सिविल अस्पताल में यह प्रक्रिया करवाई जाएगी। नाबालिग की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए दावा किया था कि उनकी बेटी सात महीने की प्रेग्नेंट है। हालांकि, सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान बच्ची की प्रेग्नेंसी करीब पांच महीने की पाई गई। डॉक्टरों ने बच्ची की डिलीवरी को उसकी जान के लिए खतरा बताया और अबॉर्शन की सलाह दी। इसके बाद थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने कोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर कोर्ट ने अबॉर्शन की अनुमति दे दी। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके DNA सैंपल ले लिए हैं। अबॉर्शन के बाद भ्रूण का भी DNA सैंपल लिया जाएगा। पुलिस दोनों आरोपियों के DNA से उसका मिलान करवाएगी। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने क्या क्या किया, जानिए.. बच्ची से गैंगरेप की पूरी कहानी पिता की जुबानी.. ************ ये खबर भी पढ़ें: मोहाली- पीड़िता ने बताई रेप की कहानी: डॉक्टर ने काम पर बुलाया, कमरे में बंद कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए, पीरिएड्स न आने से डरा, अबॉर्शन किया मोहाली में युवती से रेप के आरोप में FIR दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं किया है। इससे गुस्साए लोगों ने सोमवार को चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। (पढ़ें पूरी खबर)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *