लालजी सोनकर के परिवार को 2 लाख की आर्थिक मदद:विधायक अदिति सिंह के आग्रह पर मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली धनराशि

लालजी सोनकर के परिवार को 2 लाख की आर्थिक मदद:विधायक अदिति सिंह के आग्रह पर मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली धनराशि

रायबरेली सदर से भाजपा विधायक अदिति सिंह के प्रयासों के बाद लालजी सोनकर के निधन के मामले में पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। लालजी सोनकर का निधन लखनऊ के सत्यार्थ अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ था। विधायक अदिति सिंह ने इस मामले में लखनऊ प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। विधायक अदिति सिंह ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य और जीवन के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और जांच में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने को अपनी प्राथमिकता बताया। मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के अतिरिक्त, पीड़ित परिवार को शासकीय योजनाओं के तहत विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत दो बच्चों को प्रति माह 2500 रुपये और पारिवारिक लाभ योजना का लाभ भी उपलब्ध कराया गया है। यह सहायता विधायक अदिति सिंह के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्यक्तिगत निवेदन के बाद मिली।
विधायक ने बताया कि स्वर्गीय लालजी सोनकर के परिवार के दुख में वे पूरी संवेदना के साथ खड़े हैं। प्रशासन द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक यह मामला पूरी गंभीरता के साथ उठाया जाता रहेगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ कुमार, गौतम सिंह, उपजिलाधिकारी सदर सहित सोनकर समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *