लातेहार में महिला से दिनदहाड़े चेन-अंगूठी छीनी:बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, नशीले स्प्रे के इस्तेमाल का आरोप

लातेहार में महिला से दिनदहाड़े चेन-अंगूठी छीनी:बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, नशीले स्प्रे के इस्तेमाल का आरोप

लातेहार शहर के मेन रोड स्थित शिवपुरी जाने वाली गली में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे महिला से सोने की चेन और अंगूठी छीन ली गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता सुमन देवी शहर निवासी गिरधारी प्रसाद उर्फ रंजन की पत्नी हैं। वह सुबह पूजा करने घर से निकली थीं। इसी दौरान घर के पास दो युवकों ने उनसे बातचीत शुरू की। आरोप है कि बदमाशों ने महिला पर नशीले स्प्रे का इस्तेमाल किया। इसके बाद वह असहज हो गईं और घर से कुछ दूरी पर स्थित काली मंदिर में पूजा करने चली गईं। पूजा के बाद लौटने के दौरान दोनों युवक उन्हें शिवपुरी मोहल्ले की एक गली में ले गए और उनके गले से सोने की चेन व हाथ से अंगूठी छीन ली। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात छिनतई के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना के दौरान एक आरोपी ने हेलमेट पहन रखा था। वारदात के समय आसपास लोगों की आवाजाही भी थी। इसके बावजूद किसी को घटना की भनक नहीं लगी। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर गिरधारी प्रसाद ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में चिंता है। आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने बताया कि महिला से छिनतई की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, पहचान होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, दोनों बदमाशों का पता नहीं चल पाया है। घटना में नशीले स्प्रे के इस्तेमाल के आरोप की भी जांच की जा रही है। लातेहार शहर के मेन रोड स्थित शिवपुरी जाने वाली गली में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे महिला से सोने की चेन और अंगूठी छीन ली गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता सुमन देवी शहर निवासी गिरधारी प्रसाद उर्फ रंजन की पत्नी हैं। वह सुबह पूजा करने घर से निकली थीं। इसी दौरान घर के पास दो युवकों ने उनसे बातचीत शुरू की। आरोप है कि बदमाशों ने महिला पर नशीले स्प्रे का इस्तेमाल किया। इसके बाद वह असहज हो गईं और घर से कुछ दूरी पर स्थित काली मंदिर में पूजा करने चली गईं। पूजा के बाद लौटने के दौरान दोनों युवक उन्हें शिवपुरी मोहल्ले की एक गली में ले गए और उनके गले से सोने की चेन व हाथ से अंगूठी छीन ली। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात छिनतई के बाद दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए। घटना के दौरान एक आरोपी ने हेलमेट पहन रखा था। वारदात के समय आसपास लोगों की आवाजाही भी थी। इसके बावजूद किसी को घटना की भनक नहीं लगी। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की जानकारी मिलने पर गिरधारी प्रसाद ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में चिंता है। आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने बताया कि महिला से छिनतई की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, पहचान होने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, दोनों बदमाशों का पता नहीं चल पाया है। घटना में नशीले स्प्रे के इस्तेमाल के आरोप की भी जांच की जा रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *