लातेहार में भीषण सड़क हादसा, छह की मौत:कंटेनर के नीचे टेंपो और बाइक के दबने से हुई दुर्घटना, कई लोग गंभीर रूप से घायल

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, छह की मौत:कंटेनर के नीचे टेंपो और बाइक के दबने से हुई दुर्घटना, कई लोग गंभीर रूप से घायल

लातेहार में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। घटना चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेटटंगवा घाटी के पास हुई। लोहरदगा की ओर से चंदवा आ रहे एक कंटेनर वाहन ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद सवारी टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और टेंपो कंटेनर के नीचे दब गए। हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चंदवा की ओर से एक टेंपो और बाइक सवार लोहरदगा की ओर जा रहे थे। देखिए हादसे से जुड़ी तस्वीरें बाइक सवार महिला-बच्चे की मौत
डेटटंगवा घाटी में सामने से आ रहे कंटेनर ने पहले बाइक को टक्कर मारी। इसके बाद कंटेनर टेंपो से जा टकराया। हादसे के बाद बाइक और टेंपो पूरी तरह कंटेनर के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाइक पर एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा सवार थे। इनमें महिला और बच्चे की मौत हो गई। टेंपो सवार चार लोगों ने तोड़ा दम वहीं, टेंपो में छह से सात लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। कंटेनर के नीचे दबे टेंपो और बाइक को निकालने के लिए हाइड्रा मशीन की मदद ली गई। घायलों को इलाज के लिए चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। टेंपो सवार लोग लातेहार थाना क्षेत्र के सांसंग के कोढ़ास क्षेत्र से लोहरदगा के चपरी जा रहे थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *