दरभंगा में लव मैरिज के बाद नवविवाहिता की मौत संदिग्ध स्थिति में हुई है। मृतका रसियारी गांव के रहने वाले शिवम कुमार झा की पत्नी अन्नू कुमारी (17) है। बताया जा रहा है कि अन्नू और शिवम के बीच करीब 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब 5 महीने पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों दिल्ली में रह रहे थे, जहां अन्नू का पिछले करीब 3 महीने से दिल्ली के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार रात दंपती परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली से गांव पहुंचे। बुधवार सुबह करीब 3 बजे अन्नू की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष की ओर से दहेज हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष ने आरोपों को खारिज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा होने की उम्मीद है। घटना घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियारी गांव की है। तीन महीने से दिल्ली में चल रहा था इलाज मृतका के पति शिवम कुमार झा ने पुलिस और स्थानीय लोगों को बताया कि अन्नू और उसके बीच पढ़ाई के दौरान करीब 3 साल पहले अफेयर शुरू हुआ था। दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली में रह रहे थे। इसी दौरान अन्नू की तबीयत खराब हो गई और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। पिछले करीब तीन महीने से उसका दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शिवम ने बताया कि अन्नू की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह अन्नू को लेकर दिल्ली से गांव पहुंचा था। घर पहुंचने के कुछ घंटे बाद बुधवार तड़के करीब तीन बजे अचानक उसकी मौत हो गई। शिवम ने कहा कि ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन कभी अन्नू के मायके वालों से दहेज की मांग नहीं की। प्रेम विवाह किया था, ऐसे में दहेज मांगने का सवाल ही नहीं उठता। अन्नू अपने माता-पिता से खुद फोन पर बात करती थी।
इलाज में 1 लाख रुपए हुए खर्च मृतका के ससुर संतोष झा ने बताया कि इलाज में परिवार की ओर से करीब एक लाख रुपये खर्च हो चुके थे। इसके बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए दिल्ली में लगातार इलाज कराना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद अन्नू को दिल्ली से गांव लाया गया था, ताकि दरभंगा में उसका इलाज कराया जा सके। वहीं, सास मोनी देवी का भी यही कहना है। सासा ने आरोपों से इनकार किया है।
मायके पक्ष को दी गई सूचना ससुराल पक्ष के अनुसार, अन्नू की मौत के बाद उसके पिता विजय कमती को घटना की जानकारी दे दी गई। विजय कमती घनश्यामपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ससुराल पक्ष का दावा है कि मायके पक्ष को फोन के माध्यम से घटना की सूचना दी गई है। इधर, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने के बाद घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार दलबल के संग मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच, दरभंगा भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नवविवाहिता की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा में लव मैरिज के बाद नवविवाहिता की मौत संदिग्ध स्थिति में हुई है। मृतका रसियारी गांव के रहने वाले शिवम कुमार झा की पत्नी अन्नू कुमारी (17) है। बताया जा रहा है कि अन्नू और शिवम के बीच करीब 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। करीब 5 महीने पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से दोनों दिल्ली में रह रहे थे, जहां अन्नू का पिछले करीब 3 महीने से दिल्ली के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मंगलवार रात दंपती परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली से गांव पहुंचे। बुधवार सुबह करीब 3 बजे अन्नू की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष की ओर से दहेज हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष ने आरोपों को खारिज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का खुलासा होने की उम्मीद है। घटना घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के रसियारी गांव की है। तीन महीने से दिल्ली में चल रहा था इलाज मृतका के पति शिवम कुमार झा ने पुलिस और स्थानीय लोगों को बताया कि अन्नू और उसके बीच पढ़ाई के दौरान करीब 3 साल पहले अफेयर शुरू हुआ था। दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली में रह रहे थे। इसी दौरान अन्नू की तबीयत खराब हो गई और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। पिछले करीब तीन महीने से उसका दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शिवम ने बताया कि अन्नू की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह अन्नू को लेकर दिल्ली से गांव पहुंचा था। घर पहुंचने के कुछ घंटे बाद बुधवार तड़के करीब तीन बजे अचानक उसकी मौत हो गई। शिवम ने कहा कि ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन कभी अन्नू के मायके वालों से दहेज की मांग नहीं की। प्रेम विवाह किया था, ऐसे में दहेज मांगने का सवाल ही नहीं उठता। अन्नू अपने माता-पिता से खुद फोन पर बात करती थी।
इलाज में 1 लाख रुपए हुए खर्च मृतका के ससुर संतोष झा ने बताया कि इलाज में परिवार की ओर से करीब एक लाख रुपये खर्च हो चुके थे। इसके बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार के लिए दिल्ली में लगातार इलाज कराना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद अन्नू को दिल्ली से गांव लाया गया था, ताकि दरभंगा में उसका इलाज कराया जा सके। वहीं, सास मोनी देवी का भी यही कहना है। सासा ने आरोपों से इनकार किया है।
मायके पक्ष को दी गई सूचना ससुराल पक्ष के अनुसार, अन्नू की मौत के बाद उसके पिता विजय कमती को घटना की जानकारी दे दी गई। विजय कमती घनश्यामपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ससुराल पक्ष का दावा है कि मायके पक्ष को फोन के माध्यम से घटना की सूचना दी गई है। इधर, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने के बाद घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार दलबल के संग मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच, दरभंगा भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि नवविवाहिता की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी संभावित बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

