‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल का पोस्टर देख मेकर्स पर भड़के फैंस, नाराज हुए लोग बोले- इससे अच्छा हो सकता था

‘लव एंड वॉर’ से विक्की कौशल का पोस्टर देख मेकर्स पर भड़के फैंस, नाराज हुए लोग बोले- इससे अच्छा हो सकता था

Love And War Vicky Kaushal Poster: संजय लीला भंसाली की मच अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक के बाद अब फिल्म से विक्की कौशल का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर में विक्की का गंभीर और रहस्यमयी अंदाज नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आते ही इस लुक को लेकर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Love And War Vicky Kaushal Poster
पोस्टर पर लोगों के कमेंट

हाथ में लाइटर, चेहरे पर चोट का निशान

विक्की कौशल के फर्स्ट लुक पोस्टर में वह हाथ में सिल्वर रंग का लाइटर लिए नजर आ रहे हैं। वह लाइटर से सिगरेट जला रहे हैं और धुआं उनके चेहरे के आसपास दिखाई दे रहा है। उनकी निगाह सीधे कैमरे की ओर है, जबकि माथे पर नजर आने वाला निशान उनके किरदार को और रहस्यमयी बनाता है।

Love And War Vicky Kaushal Poster
पोस्टर पर लोगों के कमेंट

पोस्टर में विक्की ने घनी मूंछें रखी हैं और डार्क कॉलर्ड शर्ट पहनी हुई है। हाथ में दिखाई दे रही अंगूठी भी उनके पूरे लुक को अलग अंदाज देती है। गंभीर हाव-भाव के साथ उनका यह लुक फिल्म की युद्ध की पृष्ठभूमि वाली कहानी की ओर इशारा करता नजर आता है। मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘नजरें मिलेंगी, लेकिन हटेंगी नहीं!’ इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट 21 जनवरी 2027 बताई गई है।

सोशल मीडिया पर पोस्टर को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया

विक्की कौशल का पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर यूजर्स ने अपने विचार साझा किए। कुछ लोगों को उनका लुक फिल्म के मुख्य नायक के बजाय नकारात्मक किरदार जैसा लगा। एक यूजर ने विक्की के किरदार की तुलना ‘खिलजी’ और रणबीर के किरदार की तुलना ‘रावल रतन’ से की।

एक अन्य यूजर ने फिल्म के संभावित विजुअल और कहानी को ‘बॉम्बे वेलवेट’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्मों से जोड़कर अपनी राय रखी। कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि तीनों फर्स्ट लुक में रणबीर कपूर का पोस्टर उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आया।

हालांकि, इंस्टाग्राम पर विक्की के लुक को लेकर प्रतिक्रिया काफी सकारात्मक रही। कई फैंस ने उनके इंटेंस अंदाज की तारीफ की और फिल्म में उनके किरदार को लेकर उत्सुकता जताई।

पिता श्याम कौशल ने किया कमेंट

विक्की कौशल के फर्स्ट लुक पर उनके पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर श्याम कौशल ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने बेटे के पोस्टर पर प्यार जताते हुए लिखा कि उन्हें विक्की पर गर्व है और उन्होंने उसके लिए दुआ भी की।

रणबीर और आलिया के लुक पहले ही हो चुके हैं रिलीज

इससे पहले ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक जारी किए जा चुके हैं। रणबीर के पोस्टर में वह विंटेज कार चलाते हुए दिखाई दिए थे। उन्होंने सफेद टी-शर्ट और चश्मा पहना था, जबकि उनके हाथ पर चोट और खून के निशान दिखाई दे रहे थे।

वहीं, आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक ने भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी। उनके लुक से फिल्म में उनके किरदार के अलग और ग्लैमरस अंदाज की झलक मिली थी।

युद्ध की पृष्ठभूमि में होगी प्रेम कहानी

‘लव एंड वॉर’ की कहानी से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां अभी मेकर्स ने सार्वजनिक नहीं की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा है, जिसकी कहानी युद्ध की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ेगी।

बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर और विक्की कौशल फिल्म में भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की भूमिका निभा सकते हैं, जबकि आलिया भट्ट की कहानी दोनों किरदारों से जुड़ी होगी। फिल्म में प्रेम और युद्ध के बीच रिश्तों की जटिलता को दिखाए जाने की चर्चा है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रणबीर और आलिया के बाद विक्की का लुक सामने आने से अब फिल्म के तीनों मुख्य किरदारों को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *