ललितपुर में देर रात तक पंडालों में पहुंची गणेश प्रतिमाएं:ढोल-ताशे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए

ललितपुर में देर रात तक पंडालों में पहुंची गणेश प्रतिमाएं:ढोल-ताशे और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए

ललितपुर में गणेश चतुर्थी पर रविवार देर रात तक श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। रात करीब 12 बजे शहर के अलग-अलग इलाकों से गणेश प्रतिमाओं के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं। ढोल-ताशों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते बाजार से गुजरे। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। शोभायात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु नजर आए। भगवा झंडे लेकर झूमते दिखे युवा अलग-अलग पंडालों के लिए गणेश प्रतिमा लेकर जा रहे युवा हाथों में भगवा झंडे लिए ढोल-ताशों की थाप पर झूमते नजर आए। महिलाएं और बच्चे भी उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। बाजार में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। लोगों ने गणेश प्रतिमाओं के दर्शन किए और श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। आज होगी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना गणेश प्रतिमाएं देर रात तक निर्धारित पंडालों में पहुंच गईं। सोमवार को विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की जाएगी। इसके बाद पूजा-अर्चना के साथ गणेश उत्सव की शुरुआत होगी। आकर्षक तरीके से सजाए गए पंडाल गणेश उत्सव को लेकर आयोजकों ने पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाया है। आने वाले दिनों में पंडालों में पूजा-अर्चना के साथ कई धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। शहर में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *