Anaya Bangar Women Cricket Team: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ट्रांस महिला अनाया बांगर ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी साझा की है। पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने कुछ समय पहले जेंडर सर्जरी कराने के बाद आर्यन से अनाया बनकर लाखों-करोड़ों लोगों को इंस्पायर किया है। अनाया आए दिन अपनी सर्जरी और जर्नी को लेकर लोगों के साथ अपने दर्द को साझा करती रहती हैं लेकिन इस बार उन्होंने फैंस के साथ गुड न्यूज सुनाई है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
महिला क्रिकेट टीम से खेलेंगी अनाया
अनाया ने दरअसल फैंस से साझा किया कि उन्हें एक संस्थान ने महिला एलीट क्रिकेट टीम से खेलने की अनुमति दे दी है। यानी अब वो भी महिलाओं के साथ ही एक ही टीम में खेल सकेंगी। उन्होंने बताया कि ऐसा वो साल 2027 में करेंगी और अपनी क्रिकेट जर्नी को भी इसी तरह वो फिर से चालू करने वाली हैं। अनाया ने कहा कि वो महिला टीम में वापसी करने वाली हैं। साथ ही ये भी बताया कि वो अभी ज्यादा कुछ इस पर नहीं बोल सकतीं।
आर्यन से अनाया बनने तक का सफर (Anaya Bangar Gender Affirming Vaginoplasty)
एक समय पर आर्यन के नाम से पहचानी जाने वाली अनाया ने लंबे समय तक अपनी पहचान को लेकर संघर्ष किया। उन्होंने खुलकर बताया कि यह बदलाव अचानक नहीं आया बल्कि लंबे समय की सोच, आत्म-स्वीकृति और साहस का परिणाम है। अब वह एक ट्रांसजेंडर महिला के रूप में अपनी नई पहचान के साथ जीवन की नई शुरुआत कर रही हैं।
उनका ये सफर समाज के लिए भी एक अहम मैसेज देता है कि अपनी असली पहचान को स्वीकार करना आसान नहीं होता, लेकिन यह जरूरी जरूर होता है।
सर्जरी के बाद वायरल हुआ था रिकवरी वीडियो
सर्जरी के बाद सामने आए एक वीडियो में अनाया को अस्पताल में नर्स की मदद से धीरे-धीरे चलते देखा गया था। उनके चेहरे पर दर्द साफ नजर आ रहा था, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया था कि ऑपरेशन के बाद हल्का दर्द और असहजता सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है और डॉक्टरों के मुताबिक उनकी रिकवरी सही दिशा में आगे बढ़ रही है।


