लखीसराय में घास लाने गए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या:चार अपराधियों ने 2 गोलियां मारीं, मौके पर ही गई जान

लखीसराय में घास लाने गए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या:चार अपराधियों ने 2 गोलियां मारीं, मौके पर ही गई जान

लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के आदर्श लक्ष्मीपुर गांव के बहियार में शुक्रवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आदर्श लक्ष्मीपुर गांव निवासी मंटू यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। बताया जाता है कि मंटू यादव शुक्रवार को अपने घर से घास लाने के लिए गांव से सटे बहियार की ओर गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए चार नकाबपोश अपराधियों ने उसे घेर लिया और उस पर गोली चला दी। अपराधियों ने मंटू यादव को दो गोलियां मारीं। गोली लगने के बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना…. गांव के लोगों से चल रहा था विवाद घटना की सूचना मिलते ही बड़हिया थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। मृतक की पत्नी ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ उनका पहले से विवाद चल रहा था। संभावित ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए रेड उनका कहना है कि शुक्रवार सुबह से ही चार नकाबपोश लोग गांव के आसपास घूम रहे थे। उन्हें आशंका है कि उन्हीं लोगों ने उनके पति की हत्या की है। दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद आदर्श लक्ष्मीपुर गांव में डर का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान में जुटी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के आदर्श लक्ष्मीपुर गांव के बहियार में शुक्रवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान आदर्श लक्ष्मीपुर गांव निवासी मंटू यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। बताया जाता है कि मंटू यादव शुक्रवार को अपने घर से घास लाने के लिए गांव से सटे बहियार की ओर गया था। इसी दौरान पहले से घात लगाए चार नकाबपोश अपराधियों ने उसे घेर लिया और उस पर गोली चला दी। अपराधियों ने मंटू यादव को दो गोलियां मारीं। गोली लगने के बाद वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. सिलसिलेवार जानिए पूरी घटना…. गांव के लोगों से चल रहा था विवाद घटना की सूचना मिलते ही बड़हिया थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। मृतक की पत्नी ने बताया कि गांव के कुछ लोगों के साथ उनका पहले से विवाद चल रहा था। संभावित ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए रेड उनका कहना है कि शुक्रवार सुबह से ही चार नकाबपोश लोग गांव के आसपास घूम रहे थे। उन्हें आशंका है कि उन्हीं लोगों ने उनके पति की हत्या की है। दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद आदर्श लक्ष्मीपुर गांव में डर का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान में जुटी है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *