लखीसराय में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:झूलौना पावर ग्रिड के पास हादसा, वाहन चालक फरार; 2 घंटे सड़क जाम

लखीसराय में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:झूलौना पावर ग्रिड के पास हादसा, वाहन चालक फरार; 2 घंटे सड़क जाम

लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के झूलौना पावर ग्रिड के पास सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायणपुर गांव निवासी कमलेश्वरी यादव के पुत्र राजो यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि राजो यादव किसी काम से लखीसराय गए थे। सोमवार को वे लखीसराय से अपने गांव नारायणपुर लौट रहे थे। इसी दौरान झूलौना पावर ग्रिड के पास पीछे से या सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मौके पर ही बुजुर्ग ने तोड़ा दम टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजो यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना रामगढ़ चौक थाना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने में देरी हुई। इससे लोगों का आक्रोश बढ़ गया। नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक बंद रहा मुख्य मार्ग सड़क जाम होने से मुख्य मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क से शव हटाकर जाम समाप्त किया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है। आसपास के इलाकों में वाहन और घटना से जुड़े साक्ष्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के झूलौना पावर ग्रिड के पास सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान नारायणपुर गांव निवासी कमलेश्वरी यादव के पुत्र राजो यादव के रूप में हुई है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि राजो यादव किसी काम से लखीसराय गए थे। सोमवार को वे लखीसराय से अपने गांव नारायणपुर लौट रहे थे। इसी दौरान झूलौना पावर ग्रिड के पास पीछे से या सामने से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मौके पर ही बुजुर्ग ने तोड़ा दम टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजो यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की सूचना रामगढ़ चौक थाना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने में देरी हुई। इससे लोगों का आक्रोश बढ़ गया। नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक बंद रहा मुख्य मार्ग सड़क जाम होने से मुख्य मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने के बाद रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क से शव हटाकर जाम समाप्त किया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है। आसपास के इलाकों में वाहन और घटना से जुड़े साक्ष्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *