लखीमपुर में 3 सर्राफा दुकानों में चोरी का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, पान के पत्तों के टुकड़ों से पुलिस आरोपियों तक पहुंची

लखीमपुर में 3 सर्राफा दुकानों में चोरी का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, पान के पत्तों के टुकड़ों से पुलिस आरोपियों तक पहुंची

लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र में तीन सर्राफा दुकानों में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के सफेद धातु के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल एक अन्य साथी का नाम भी सामने आया है। एसएसपी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत नीमगांव पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिकंदराबाद निवासी नीरज पांडेय उर्फ पप्पू पंडित (40) और शालू (30) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चोरी की गई एक सर्राफा दुकान करीब तीन दिन से बंद थी। जांच के दौरान पुलिस को दुकान के काउंटर पर पान के पत्तों के टुकड़े मिले। इससे पुलिस को आरोपियों के पान खाने की आदत का सुराग मिला। इसके बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में कुछ संदिग्ध लोग घटनास्थल की रेकी करते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने पान के पत्तों से मिले सुराग और CCTV फुटेज को आधार बनाकर आरोपियों की पहचान करने का दावा किया। नीरज के पास से पायल, बिछिया और ताबीज बरामद पुलिस ने गिरफ्तार नीरज पांडेय के कब्जे से एक सफेद धातु का सिक्का, एक जोड़ी पुरानी पायल, एक जोड़ी नई पायल, छह नई बिछिया और चार पुरानी बिछिया बरामद की हैं। इसके अलावा पांच ताबीज और सफेद धातु की कुछ टूटी-फूटी वस्तुएं भी मिली हैं। वहीं, दूसरे आरोपी शालू के पास से एक जोड़ी पुरानी पायल, एक जोड़ी नई पायल, छह नई बिछिया, चार पुरानी बिछिया और चार ताबीज बरामद हुए। उसके पास से भी सफेद धातु की कुछ टूटी-फूटी वस्तुएं मिली हैं। नीरज पर चोरी-लूट समेत कई मुकदमे दर्ज पुलिस के अनुसार, नीरज पांडेय का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, हत्या, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह शालू के खिलाफ भी चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और मारपीट समेत कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य लोगों और चोरी के सामान के बारे में जानकारी जुटा रही है। बरामदगी के बाद मुकदमे में बढ़ाई गई धारा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद होने के बाद दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आए अन्य आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *