लखीमपुर में लापता युवती का शव नाले में मिला:24 घंटे से परिजन तलाश में थे, मेड़ पर चप्पल और दुपट्‌टा बरामद

लखीमपुर खीरी के मझगई थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय लापता युवती का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया। युवती मंगलवार शाम से लापता थी और बुधवार को उसका शव घाघी नाले में उतराया हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दौलतापुर निवासी स्व. बच्चाराम की बेटी कविता (20) मंगलवार शाम करीब 6 बजे अपने खेत पर गई थी। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पीआरवी और मझगईं थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खेत की तलाशी के दौरान लोबिया के खेत की मेड़ पर कविता की चप्पलें और एक पीला दुपट्टा मिला। पास में ही नाला बह रहा था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रात में नदी और आसपास के किनारों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। बुधवार को कविता का शव घाघी नाले में उतराया हुआ मिला। थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका अपने चार बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी थी। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह अक्सर फसल को मवेशियों से बचाने के लिए खेत जाती थी। थानाध्यक्ष अनिल सिंह पंकज ने बताया कि शव पर कोई चोट या खरोंच के निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया यह डूबने से हुई मौत का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो पाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *