लखीमपुर में डबला टीम ने जीता बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट:फाइनल में जेसीआई टीम को हराया, देर रात तक चला मुकाबला

लखीमपुर में डबला टीम ने जीता बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट:फाइनल में जेसीआई टीम को हराया, देर रात तक चला मुकाबला

लखीमपुर खीरी में जेसीआई लखीमपुर खीरी द्वारा आयोजित रात्रिकालीन बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब डॉन बास्को एल्युमिनी (डबला) टीम ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में डबला ने जेसीआई की टीम को हराया। यह प्रतियोगिता जेसीआई लखीमपुर खीरी के जनसंपर्क सप्ताह-2026 के दूसरे दिन एपेक्स स्पोर्ट्स एरीना स्टेडियम में हुई। इसमें जेसीआई, लायंस क्लब, डॉक्टर्स एसोसिएशन और डबला की टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का पहला मैच लायंस क्लब और डॉक्टर्स एसोसिएशन के बीच खेला गया। इसमें लायंस क्लब ने डॉक्टर्स टीम को हराकर जीत हासिल की। प्रतियोगिता में कुल छह लीग मैच हुए, जिनके प्रदर्शन के आधार पर फाइनल के लिए टीमों का चयन किया गया। फाइनल में डबला और जेसीआई की टीमें आमने-सामने थीं। डबला टीम ने रोमांचक मुकाबले में जेसीआई को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता के नियमों के अनुसार, सभी टीमों में 40 वर्ष से अधिक आयु के आठ-आठ खिलाड़ी शामिल थे। यह मुकाबला देर रात तक चला, जिसका दर्शकों ने खूब आनंद लिया। इस कार्यक्रम में प्रायोजक शिवम गुप्ता, सप्ताह संयोजक विश्वास सेठ, सचिन अग्रवाल, राजेश पटेल, सौरभ वर्मा, कनिष्क बरनवाल, आर्येंद्र पाल सिंह, विशाल सेठ, राममोहन गुप्ता रजत शेखर, लव पुरी, कुलदीप गुप्ता, अमर सिंह, राजवीर सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अखिलेश सिंह, शिशिर सिंह, आशीष प्रताप सिंह, कुमार उत्कर्ष, सुमित शर्मा, आलोक शुक्ला, कुशाग्र अग्रवाल और अंकित मित्तल समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *