लखनऊ समेत देशभर में आज बैंक हड़ताल:सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक रहेंगे बंद, 5 दिन कामकाज समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन

लखनऊ समेत देशभर में आज बैंक हड़ताल:सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक रहेंगे बंद, 5 दिन कामकाज समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार यानी 11 सितंबर को देशभर में बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर हैं। लखनऊ में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की शाखाओं पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11 बजे हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक के बाहर बड़ा प्रदर्शन होगा। बैंक यूनियनें पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था समेत अपनी मांगों को लेकर सरकार और बैंक प्रबंधन पर दबाव बना रही हैं। लखनऊ में शाखाओं पर प्रदर्शन, 11 बजे हजरतगंज में जुटेंगे कर्मचारी बैंक कर्मचारी और अधिकारी सुबह से अलग-अलग शाखाओं पर प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सभी प्रमुख यूनियनों के कर्मचारी और अधिकारी सुबह 11 बजे हजरतगंज स्थित इंडियन बैंक पर जुटेंगे। UFBU ने देशभर में बैंक कर्मचारियों के आंदोलन का आह्वान किया है। 5 दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की प्रमुख मांग बैंक यूनियनों की प्रमुख मांग हफ्ते में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करना है। यूनियनों का कहना है कि शनिवार को पूरी तरह छुट्टी देने का प्रस्ताव पहले बैंक प्रबंधन और यूनियनों के बीच समझौते में शामिल किया जा चुका है, लेकिन इस पर अंतिम मंजूरी अब तक लंबित है।
इसके अलावा कर्मचारी-अधिकारी भेदभाव रहित पीएलआई (Performance Linked Incentive) योजना समेत अन्य मांगों को लेकर भी आंदोलन कर रहे हैं। SBI ने ग्राहकों को पहले से जरूरी काम निपटाने की सलाह दी हड़ताल को देखते हुए भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। SBI ने जरूरी बैंकिंग लेनदेन पहले ही पूरा करने की सलाह दी है। नकदी की जरूरत के लिए ATM/ADWM और ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) का इस्तेमाल करने को कहा गया है।
ग्राहकों से इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग, UPI और दूसरे डिजिटल माध्यमों को प्राथमिकता देने की अपील की गई है। 28 से 30 सितंबर फिर आंदोलन, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान UFBU ने आगे भी आंदोलन का कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल प्रस्तावित है। मांगें नहीं मानी गईं तो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी ऐलान किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *