लखनऊ में बुधवार को आइसा ( ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) का ‘GenZ Rising’ कार्यक्रम। विभिन्न जनपदों से होते हुए अभियान लखनऊ पहुंचा । अभियान में AISA कि अध्यक्ष नेहा समेत कई छात्र नेता और सोशल एक्टिविस्ट शामिल हो रहे हैं । कैसरबाग स्थित गांधी भवन में हो रहे कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजामात किए गए हैं। कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगों कि पुलिस दो अलग अलग जगहों पर चेकिंग कर रही है। कार्यक्रम में इंक वाले पेन और इंक पर प्रतिबंध है । जो लोग भी इंक वाले पेन लेकर आ रहे हैं उन्हें हाल के बाहर रोककर पेन पुलिस जमा करवा रही है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों का पूरा प्रयास है कि इंक और लिक्विड जैसी चीज कार्यक्रम स्थल तक न पहुंचे। इस अभियान कि शुरुआत 9 अगस्त को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से हुई थी। यात्रा के जरिए प्रदेश के छात्रों और नौजवानों के मुद्दों को व्यापक स्तर पर छात्रों – युवाओं के आंदोलन से जोड़ने की कोशिश की जा रही। विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा आइसा प्रदेश अध्यक्ष मनीष ने बताया कि मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा और तमाम छात्र लीडर छात्रों के मुद्दे पर बात करेंगे । प्रदेश में युवाओं और छात्रों को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है। पेपर लीक , फीस वृद्धि और रोजगार से जुड़े हुए मुद्दों को व्यापक स्तर पर उठाकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। इसके अलावा लखनऊ यूनिवर्सिटी की बात करें तो फीस वृद्धि, छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और छात्रों पर दंडात्मक कार्रवाई जैसा जरूरी मुद्दा भी शामिल है।

