हरतालिका तीज पर सोमवार को शहर में महिलाओं ने दिनभर व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की। जानकीपुरम के सहारा स्टेट स्थित मंदिर में 45 महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा की और हरतालिका तीज की कथा सुनी। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही मंदिर में महिलाओं की भीड़ रही। महिलाएं पारंपरिक पहनावे में पूजा की तैयारी के साथ मंदिर पहुंचीं। विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा के बाद सामूहिक रूप से तीज की कथा सुनी और और माता पार्वती और शिव के भजन भी गाए। हरतालिका तीज महिलाओं के लिए विशेष पर्व एश्वर्या जायसवाल ने बताया कि सहारा स्टेट के मंदिर में 45 महिलाओं ने पूजा में हिस्सा लिया। सभी ने विधि-विधान से पूजन किए और कथा सुना। उन्होंने कहा कि हरतालिका तीज महिलाओं के लिए विशेष पर्व है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन की सुख-शांति के लिए व्रत रखती हैं। दांपत्य जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की कई महिलाओं ने पूरे दिन अन्न-जल का त्याग कर व्रत रखा। पूजा के दौरान महिलाओं ने शिव-पार्वती का ध्यान कर परिवार की खुशहाली और दांपत्य जीवन में सुख-शांति की प्रार्थना की। एश्वर्या ने बताया कि मान्यता के अनुसार हरतालिका तीज माता पार्वती की कठोर तपस्या से जुड़ा पर्व है। माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए तप किया था। इसी परंपरा के तहत महिलाएं तीज पर शिव-पार्वती की पूजा कर व्रत रखती हैं। पूजा और कथा के बाद व्रत का पारण किया जाता है। शहर के अन्य हिस्सों में भी हरतालिका तीज पर धार्मिक आयोजन हुए। मंदिरों में महिलाओं ने सामूहिक पूजा और कथा का आयोजन किया।

