लखनऊ में श्री रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से सेक्टर-एफ, हिंद नगर, एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड पर आयोजित रामलीला के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। राम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध, सीता खोज और लंका दहन की लीलाओं का मंचन किया गया। इस दौरान जय श्रीराम के जयघोष से परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष गोपाल जी मिश्रा, उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ ओझा, कोषाध्यक्ष विजय यादव, प्रेमचंद्र सिंह, मंत्री रामचंद्र कश्यप, महामंत्री आलोक शुक्ला, विनोद रतडा, अरविंद सिन्हा, गुलाब श्रीवास्तव, अरविंद मिश्रा, दिग्विजय उपाध्याय, कुलदीप सिंह छाबड़ा, मृत्युंजय प्रताप सिंह, अमृता वर्मा और सिमरन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नौवें दिन अपर्णा यादव होंगी मुख्य अतिथि कमेटी के महामंत्री आलोक शुक्ला ने बताया कि आगामी दिनों में रामलीला का मंचन जारी रहेगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद रतडा के अनुसार, सेंट मीरा इंटर कॉलेज के विद्यार्थी लक्ष्मण मूर्छा से रावण वध तक की लीला प्रस्तुत करेंगे। वहीं, नौवें दिन महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

